Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में सड़क पर दौड़ती बस के अचानक पहिये निकल गए

भोपाल के होशंगाबाद रोड पर सोमवार दौड़ती बस के अचानक पहिये निकल गए। घटना के समय बस में कई सवारियां मौजूद थीं। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।

हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे बावड़ियाकलां ब्रिज के पास हुआ। पहिये निकल जाने के बाद बस बीच रोड पर ही खड़ी रह गई। इसे हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। दोपहर 12 बजे तक बस मौके पर ही खड़ी थी, जिसके कारण होशंगाबाद रोड की एक लेन पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई सवारियां बैठी थीं वर्मा ट्रेवल्स की यह बस बालाघाट से इंदौर जा रही थी। करीब साढ़े 4 सौ किलोमीटर की दूरी तय करके बस सुबह भोपाल के आईएसबीटी पहुंच रही थी। इसके बाद इसे 200 किलोमीटर आगे इंदौर जाना था, लेकिन इससे पहले ही शहरी क्षेत्र के होशंगाबाद रोड पर पिछले पहिये निकलने की घटना हो गई। बताया जाता है कि बस की स्पीड तेज नहीं थी और ट्रैफिक भी न के बराबर था। इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया, क्योंकि दोनों पहिये बाहर निकलकर सर्विस रोड के डिवाइडर से टकरा गए थे।

जानकारी के अनुसार, बस के पिछले पहिये निकले। इससे बस वहीं खड़ी हो गई, लेकिन यदि अगले पहिये निकलते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

बस के हेल्पर रवि ने बताया कि बालाघाट से इंदौर जाते समय पहिये निकले। किसी को कोई चोट नहीं लगी है। इधर, भोपाल में वर्मा ट्रेवल्स पर संपर्क करना चाहा, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img