Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

इंदौर में मुह बोले भाई ने की युवती से छेड़छाड़

इंदौर के आजाद नगर में एक युवती के साथ छेडछाड़ का मामला सामने आया है। उसका मुंह बोला भाई ही उसे परेशान कर रहा था। पुलिस मामले में आरोपी पर कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक 20 साल की युवती की शिकायत पर निखिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी निखिल पीड़िता का मुंह बोला भाई है। आरोपी पहले से शादीशुदा है। उनके मुताबिक 7 मार्च को घर में भजन संध्या थी। इस पर निखिल अपनी पत्नी के साथ घर आया। रात में वह पत्नी और उसकी बच्चो के साथ वही रुक गया।

अगले दिन निखिल अपनी गाड़ी में सवारी छोडने गया। सुबह वापस आया तब कॉल किया तो दरवाजा खोलने पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस दौरान पीड़िता वापस अपने कमरे की तरफ जा रही थी तो निखिल ने उसे पीछे से पकड़ लिया। गलत तरीके से टच किया। इस दौरान शोर मचाने पर घर के लोग जाग गए। तब निखिल वहां से चला गया।

बदनामी के डर से यह बात किसी को नही बताई। लेकिन सोमवार को निखिल रात में पीड़िता के घर के पास आया। इस दौरान 8 मार्च को हुई घटना को लेकर धमकी देने लगा। बाद में पीड़िता ने अपनी मां को यह घटना बताई। पुलिस ने उक्त मामले में केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img