Monday, February 23, 2026
30.9 C
Bhopal

फर्जी टीडीएस कराने वालों पर आयकर विभाग की नजर

टीडीएस कटौती के बाद फर्जी तरीके से टैक्स रिटर्न कराने वाले एमपी और छत्तीसगढ़ के कुछ और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, एजेंट्स और इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर्स के यहां आयकर विभाग जल्दी ही छापे की कार्रवाई कर सकता है।

ऐसे कारोबारियों की सूची तैयार कर ली गई है और इसमें बड़े खुलासे की संभावना है। सोमवार को इंदौर, रतलाम, उज्जैन, रीवा और जबलपुर में कुछ ऐसे ही कारोबारियों के ठिकानों पर सर्वे और सर्च की कार्रवाई विभाग कर चुका है।

नए इनकम टैक्स रिज्यूम लागू होने के बाद टीडीएस रिटर्न कराने वालों पर आयकर विभाग की नजर है। देशभर में चालीस हजार से अधिक ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है। जिन्होंने एक ही आईडी, कम्प्यूटर, लैपटॉप से रिटर्न फाइल किए हैं।

इसकी जांच के बाद आयकर विभाग ने पाया है कि इनमें से कई रजिस्टर्ड फर्म, चार्टर्ड एकाउंटेंट, इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर्स और एलआईसी एजेंट्स भी शामिल हैं। जिन्होंने टीडीएस कटौती के बाद रिटर्न दाखिल करने का काम कराया है और रिटर्न आने के बाद संबंधित व्यक्ति से 25 फीसदी तक कमीशन लिया है।

देशभर में 1045 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

आयकर विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों में 1,045 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा देशभर में हुआ है। ऐसे में इन गतिविधियों को रोकने और टैक्स चोरी कराने वालों पर कार्रवाई के लिए देशभर में अभियान शुरू किया गया है।

बताया जाता है कि जल्दी ही एमपी और छत्तीसगढ़ के कुछ और प्रैक्टिशनर्स, एजेंट्स, सीए के यहां सर्च और सर्वे की कार्रवाई आयकर विभाग करने वाला है। इसी कड़ी में सोमवार को एमपी के जबलपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, रीवा और छत्तीसगढ़ में मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी समेत एक अन्य जिले में 13 ठिकानों पर आयकर विभाग के अफसरों ने सर्च और सर्वे की कार्रवाई की है। इस दौरान लैपटॉप, कंप्यूटर समेत अन्य सामान जब्त किए गए और इस तरह के काम करने वालों के मनी ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img