Tuesday, October 6, 2026
30.4 C
Bhopal

टीकमगढ़ विधायक के बेटे पर ड्राइवर से बदसलूकी का आरोप

भोपाल में एक डंपर ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह के बेटे और उसके गनमैन ने उससे मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकाया भी। ड्राइवर का आरोप है कि थाने में भी उसे कई घंटे तक बैठाया गया, मेडिकल रिपोर्ट में जबरन शराब पीने की बात लिखवाई गई और उसकी शिकायत लेने से मना कर दिया गया।

दूसरी ओर, विधायक यादवेंद्र सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मेरा बेटा गाड़ी में था ही नहीं, मेरे परिवार के लोग थे। जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, वहीं चूना भट्‌टी पुलिस ने डंपर ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर दिया है।

कलियासोत घाटी पर डंपर खराब हो गया भोपाल के चूना भट्टी इलाके में रहने वाले ड्राइवर बाबू कहार ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को शिकायती आवेदन देकर विधायक पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बाबू के अनुसार 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे कलियासोत घाटी पर उनका डंपर खराब हो गया था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने डंपर में टक्कर मार दी। थोड़ी देर बाद एक युवक और सफारी सूट पहने गनमैन वहां पहुंचे।

युवक ने खुद को टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह का बेटा बताया। ड्राइवर का दावा है कि जब उसने अपनी गलती मानने से इनकार किया तो उस युवक और उसके साथ मौजूद गनमैन ने उसे जबरन स्कॉर्पियो में बिठाया और पीटा।

डेढ़ लाख रुपए दो नहीं तो सड़वा देंगे ड्राइवर बाबू कहार ने बताया कि इसके बाद उसे चूना भट्टी थाने लाया गया, जहां उसे रात 12 बजे तक बैठाए रखा गया। इस दौरान गाड़ी में बैठे लोगों ने धमकाया कि ‘डेढ़ लाख रुपए दो नहीं तो गाड़ी सड़वा देंगे।’

ड्राइवर का कहना है कि वह सावन सोमवार का व्रत रखे था, कभी शराब नहीं पी, फिर भी मेडिकल रिपोर्ट में जबरन शराब पीने की बात लिख दी गई। ड्राइवर ने मांग की है कि घटना स्थल और थाने के CCTV फुटेज खंगाले जाएं, जिससे साफ हो सके कि उसे कितनी देर थाने में रखा गया, किसने क्या व्यवहार किया और दुर्घटना की वास्तविकता क्या थी।

चूना भट्टी थाना प्रभारी बोले- ड्राइवर नशे में था

चूना भट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य ने कहा कि डंपर चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। ड्राइवर शराब के नशे में था और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। गाड़ी में बच्चे भी थे, किसी को चोट नहीं आई।

Hot this week

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

Topics

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img