Friday, September 4, 2026
21.1 C
Bhopal

रोमांचक मैच में 9 रन से हारा भारत:संजू सैमसन की 86 रन की पारी भी नहीं जीत दिला पाई

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया 9 रन से हार गई। आखिरी ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे और संजू सैमसन ने आखिरी बॉल तक संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लुंगी एनगिडी ने लिए। वहीं, भारत के लिए सैमसन ने 86 रन की पारी खेली।

बारिश की वजह मैच देरी से शुरू हुआ था और मुकाबले को 40-40 ओवर का कर दिया गया था। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट खोकर 249 रन बनाए थे। डेविड मिलर 63 गेंदों में 75 रन और हेनरिक क्लासेन 65 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट शार्दूल ठाकुर ने लिए। रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। जवाब में टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 240 रन ही बना सकी।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा के साजिदा नगर में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

​राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में...

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img