Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

ईरानी गैंग का मददगार लखनऊ से गिरफ्तार

लूटपाट के लिए कुख्यात अंतरराज्यीय ईरानी गिरोह के मददगार और उन्हें वाहन उपलब्ध कराने वाले 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश की शिनाख्त मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित गिन्नौरी रोड निवासी मोहम्मद अमजद के तौर पर हुई है। अमजद को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

6 महीने पहले हुई थी 8 लाख रुपए की लूट

वाराणसी के चौक क्षेत्र में बीती 24 मार्च को गाजीपुर जिले के दिलदारनगर निवासी व्यापारी तबरेज अहमद से बदमाशों ने 8 लाख रुपए लूट लिए थे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो ईरानी गिरोह के 6 बदमाश पकड़े गए थे। उनके पास से लूट के 7,37,000 रुपए बरामद हुए थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img