Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

MP को पहली बार रणजी जिताने वाले ईश्वर का संन्यास

रेवांचल एक्सप्रेस… के नाम से मशहूर मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज ईश्वर पांडेय ने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वे रोड सेफ्टी जैसी इंटरनेशनल लीग में खेलते रहेंगे। वे जून में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मध्यप्रदेश टीम का हिस्सा थे।

33 साल के इस तेज गेंदबाज ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। वे देश के उन बदकिस्मत क्रिकेटर्स में से एक हैं, जिन्हें टीम इंडिया में तो चुना गया, लेकिन डेब्यू कैप नसीब नहीं हुई। ईश्वर 2014 में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुने गए थे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

6 फीट 2 इंच के ईश्वर ने संन्यास के बाद से उस दर्द को साझा करते हुए कहा, ‘अगर धोनी एक मौका दे देते तो मेरा करियर कुछ और होता’। उन्होंने कहा, ‘तब मैं 23-24 साल का था और मेरी फिटनेस भी बहुत अच्छी थी। अगर धोनी भाई मुझे चांस देते और मैं देश के लिए अच्छा कर जाता तो निश्चित ही मेरा करियर कुछ और होता।’

Hot this week

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध, आज होगी गांधी प्रतिमा के सामने प्रार्थना सभा

​भोपाल: ​आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम की...

Topics

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img