Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

IT कंपनी की महिला एम्प्लाई ने की खुदकुशी

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में आईटी कंपनी टेक महिन्द्रा कोलकाता में जॉब कर रही युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस को उसके पास अंग्रेजी में लिखी दो डायरी मिली हैं। इसमें उसने अपनी निजी जिंदगी के बारे में लिखा है। इसके अलावा प्रेम संबंध के बारे में भी जिक्र किया है। सुसाइड का खुलासा तब हुआ, जब फोन रिसीव नहीं करने पर युवती का फ्रेंड होशंगाबाद से भोपाल पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।एएसआई राजकुमार दुबे ने बताया कि रिचा शुक्ला (26) पुत्री महेश शुक्ला टेक महिन्द्रा (आईटी कंपनी) कोलकाता में जॉब कर रही थी। वह मूल रूप से होशंगाबाद की रहने वाली थी। वर्क फ्रॉम होम होने से वह भोपाल के लक्ष्मीपुरी हिनौतिया में मोहन कुशवाहा के मकान में किराए से रह रही थी।बुधवार दोपहर होशंगाबाद के रहने वाले उसके फ्रेंड रुचिर दुबे ने उसे फोन किया। रिचा ने कॉल रिसीव नहीं किया। संदेह होने पर रुचिर देर शाम होशंगाबाद से भोपाल आया और यहां उसके कमरे पर पहुंचा। यहां अंदर से दरवाजा बंद मिला। उसने आवाज दी, तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले आयुष पाराशर को घटना की जानकारी दी। दोनों ने रिचा के मकान मालिक के पास पहुंचे। कमरे में झांककर देखा, तो रिचा फंदे पर लटकी थी। मकान मालिक ने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।अंग्रेजी में लिखी पीड़ापुलिस को घटनास्थल से दो डायरी मिली हैं। इसमें रिचा ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में लिखा है। टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि रिचा की लिखी डायरी का हिंदी में अभी ट्रांसलेशन नहीं हो सका है। उसकी लिखावट समझ में नहीं आ रही। इसके लिए एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी, जिससे डायरी में लिखी बातों का पता चल सके। पुलिस उसके मोबाइल की भी जांच कर रही है।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img