Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

भोपाल में 2 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी

भोपाल के कलखेड़ा और मुगालिया छाप में मंगलवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। यहां 2 अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चली। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि यहां फार्म हाउस के लिए प्लाटिंग की जा रही थी।

एसडीएम सोनकिया की मौजूदगी में राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की। ग्राम कलखेड़ा तहसील हुजूर के अंतर्गत खसरा क्रमांक-240, 241, 242, 243 कुल रकबा 0.720 हेक्टेयर पर सुदामा पटेल, राजेंद्र पटेल निवासी बरखेड़ा नाथू अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। इस पर जेसीबी चलाई गई।

इसी प्रकार ग्राम मुगालिया छाप की भूमि खसरा क्रमांक 830/2/1, 830/2/2/1 कुल रकबा 1.770 हेक्टेयर पर भी कार्रवाई की गई। यह जमीन सुदामा पटेल और प्रताप सिंह के नाम से दर्ज है, लेकिन यहां अवैध रूप से फार्म हाउस बिना किसी अनुमति के काटे जा रहे थे।

लगातार हो रही कार्रवाई हुजूर अनुभाग में अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों पर जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन दूसरे अनुभागों में ऐसी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम को जांच करने के बाद कार्रवाई करने को कहा है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img