Friday, June 19, 2026
31.3 C
Bhopal

बाल संप्रेषण गृह अधीक्षक रिश्वत लेते पकड़ा गया

खंडवा में मंगलवार को बाल संप्रेषण गृह का अधीक्षक हरजिंदर सिंह अरोरा रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। महिला रसोईया की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रैप किया। आरोप है कि अरोरा 12 हजार रुपए मासिक वेतन के बदले रसोईया से 2 से 4 हजार रुपए रिश्वत मांगता था।

शिकायतकर्ता रसोईया ज्योति पाल ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से बाल संप्रेषण गृह में कार्यरत हैं और उन्हें जून-जुलाई के महीने का वेतन नहीं मिला था। जब वेतन के लिए अधीक्षक से संपर्क किया तो उसने दो महीने के वेतन के एवज में दो हजार रुपए प्रति माह की रिश्वत की मांग की और पैसे न देने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी थी। इसके बाद मैंने इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही बेटी को बताया कि मैं रिश्वत देकर परेशान हो चुकी हूं। तब उसने दोस्त के साथ लोकायुक्त कार्यालय जाकर शिकायत की।

दफ्तर में अलमारी के ऊपर रख दिए थे पैसे लोकायुक्त टीआई आशुतोष मिठास ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी और रसोईया की बातचीत का ऑडियो जांचा गया। इसके आधार पर आज अधीक्षक को रंगे हाथों दबोच लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने रिश्वत के पैसे बाल संप्रेषण गृह के कार्यालय की अलमारी के ऊपर रखे थे, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया।

महिला बोलीं- दो साल तक दो-दो हजार रुपए दिए ज्योति पाल ने आगे बताया कि अरोरा का एक महीने पहले ही खंडवा में पदस्थापन हुआ था, लेकिन इससे पहले भी वह यहां काम करता था। पहले उन्हें नौ हजार रुपए वेतन मिलता था, जिस पर भी वह दो हजार रुपए रिश्वत के रूप में देता था। अरोरा के ट्रांसफर के बाद नए अधिकारी आए तो उन्होंने रिश्वत नहीं ली।

यह मामला महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार की गंभीर जांच का विषय बन गया है। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कलेक्टर के नाम पर 50% कमीशन मांग चुका 6 साल पहले हरजिंदर अरोरा ने महिला बाल विकास विभाग में सहायक संचालक के पद पर रहते हुए चाइल्ड होम संचालक से कलेक्टर के नाम पर 50% कमीशन मांगा था। नवजीवन चिल्ड्रन्स होम संस्था की संचालक सिस्टर एमिली ने वाइस रिकार्डिंग में सहायक संचालक अरोरा द्वारा 51 लाख 76 हजार अनुदान राशि में से 50 प्रतिशत कमीशन मांगने की शिकायत की गई थी। जिस आधार पर इंदौर संभागायुक्त ने अरोरा को सस्पेंड कर दिया था। मामले की शिकायत लोकायुक्त तक की गई। लेकिन जांच के दौरान हरजिंदर को क्लीन चिट मिल गई थी।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img