Saturday, August 22, 2026
25.1 C
Bhopal

जिला बदर के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

आरोपी थाना ऐशबाग भोपाल का सूचीबद्ध गुण्डा है। 

आरोपी के विरुद्ध थाना ऐशबाग में मारपीट, जुआ, अवैध शस्त्र, अड़ीबाजी, अपहरण,बलात्कार जैसे गंभीर अपराध एवं जिलाबदर उलंघन के प्रकरण है ।

आरोपी कार्यपालक दंडाधिकारी भोपाल के आदेश से एक वर्ष के लिये जिला भोपाल एवं सीमवर्ती जिलो से जिला बदर किया गया था । 

आरोपी के भोपाल जिले के थानो में अपराध पंजीबद्ध है । 

भोपाल। वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम द्वारा जो संपत्ति संबंधी अपराध की तलाश पतारसी मे थी । दिनांक 09/09/2022 को थाने से जिला बदर एवं फरार आरोपियो की पतारसी एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।

दौराने भ्रमण मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि जिला बदर आरोपी मो. शादाब घूम रहा है । मुखबिर सूचना से वरिष्ठ आधिकारियो को तत्काल अवगत कराकर एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान प्रभात पेट्रोल पंप पहुचे जहाँ मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति अपने आप को छुपाते हुये भागने का प्रयास किया जिस क्राइम ब्रांच की टीम एवं थाना ऐशबाग की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । नाम पता पूछने पर अपना नाम मो. शादाब पिता अब्दुल माजिद उम्र 46 वर्ष निवासी म.न. 122 गलीन. 05 बागउमराव दुल्हा ऐशबाग भोपाल का होना बताया । जिसके संबंध में थाना ऐशबाग को संदेही के नाम पते की जानकारी देकर पूछताछ की गई तो थाना ऐशबाग द्वारा बताया गया कि मो. शादाब माननीय न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महोदय भोपाल के आदेश क्रमांक 461/जिम/जि.ब/2022 दिनांक 08.08.2022 के आदेश के तहत 06 माह की काल अवधि के लिये जिला भोपाल एवं उससे लगे अन्य जिले विदिशा,सिहोर,राजगढ़ रायसेन एवं होशंगाबाद जिलो की राजस्व सीमाओ के बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश पारित किया गया था । उसके बाबजूद भी आरोपी माननीय न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महोदय भोपाल के आदेश का उलंघन कर आरोपी भोपाल में पाया गया । आरोपी मो. शादाब पिता अब्दुल माजिद उम्र 46 वर्ष निवासी म.न. 122 गलीन. 05 बागउमराव दुल्हा ऐशबाग भोपाल के विरुद्ध कार्यवाही की गई है । 

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी

मो. शादाब पिता अब्दुल माजिद उम्र 46 वर्ष निवासी म.न. 122 गलीन. 05 बागउमराव दुल्हा ऐशबाग भोपाल 

सराहनीय भूमिका – थाना क्राइम ब्रांच के उनि सुनील भदौरिया, सउनि प्यारेलाल, प्रआर गजराज , प्रआर जगदीश, प्र.आर.विजय वरण, प्र.आर. प्रतीक , आर. शादाब, म.आर पूजा अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img