Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

दोपहर के समय कबाड़ बिनते हुए सूने घरो को बनाते थे निशाना

 शातिर आदतन चोरी की चार महिला को पुलिस ने लिया गिरफ्त में, चोरी नकबजनी में गया मशरूका बरामद।

Qवरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में भोपाल शहर के अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अति. पुलिस उपायुक्त श्री एम.एस.मुजाल्दे एवं सहायक पुलिस आयुक्त डॉं रजनीश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना बाग सेवनिया पुलिस ने 2 मामलों का पर्दाफाश के मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

 घटना क्रमांक 1 – थाना बागसेवनिया मे दिनांक 27.03.2024 को फरियादी द्वारा बताया गया कि निर्माणाधीन मकान से बिजली के वायर व सेन्ट्रीग प्लेट जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था फरियादी के रिपोर्ट पर थाना बागसेवनिया मे अपराध 189/24 धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया ।

 घटना क्रमांक 2 – थाना बागसेवनिया दिनांक 01/05/24 को सुबह 09.00 बजे फऱियादी द्वारा बताया गया कि निर्माणाधीन मकान से बिजली के वायर जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था फरियादी के रिपोर्ट पर थाना बागसेवनिया मे अपराध 290/24 धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया ।

कार्यवाही का विवरण-
अनुसंधान के दौरान संदेहियो एवं घटना स्थळ के आस पास लगातार पूछताछ की गई तकनीकी संसाधनो का प्रयोग कर विवेचना के दौरान मुखविर की सूचना पर संदेही महिलाओ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर उक्त संदेही महिलाओ के द्वारा घटना घटित करना बताया संदेही महिलाओ को पुलिस ने अभिरक्षा मे लेकर हिकमत अमली से विधिवत पूँछताछ किया जिसमे संदेही महिलाओ द्वारा 2 घटनाओ मे चोरी करना बताया जिससे विधिवत पूछताछ कर थाना बागसेवनिया के अपराधो में पृथक- पृथक संबंधित घटनाओ का मशरुका बरामद कराया ।

तरीका वारदात-

उक्त 4 महिलाए जो कवाडा बीनने का काम करती है एवं कबाडे के साथ-साथ सूने मकानो की रेकी कर चोरी का वारदात को अंजाम देती थी ।
बरामद – मशरुका

 थाना बागसेवनिया की 2 नकबजनी में किया गया बरामद मशरुका कीमती लगभग 40.000 हजार रुपये ।

आरोपियान का विवऱण-

1.लोकी बाई पति सतरू सिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम बरई थाना कटारा हिल्स भोपाल ।

2 दिलामनी पारदी पिता मजनू पारदी उम्र 18 साल निवासी ग्राम बरई थाना कटारा हिल्स भोपाल।

3.विन्द्रा पारदी पति अजम सिंह पारदी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बरई थाना कटारा हिल्स भोपाल।

4.म्रत्युन्जय पति हेमन्त जैना उम्र 37 साल निवासी ग्राम बरई कटारा हिल्स भोपालl

सराहनीय भूमिका-

निरी. अमित सोनी , उनि संजय दुबे ,उनि गंगाराम वर्मा, सउनि अनिल दुबे , सउनि. वद्रीप्रसाद , प्रआर सर्वेश सिंह , ,प्रआर. मुकेश पटेल , प्रआर सुरेन्द्र यादव , प्रआर मोहन सिंह , प्रआर धीरेन्द्र सिंह , आर .दीपक सिंह , आर राकेश भारद्वाज, आर सत्यभान सिंह , आर. नीतेश सोनी आर. अंकित शर्मा ,आर. लक्ष्मीनारायण ।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img