Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल के एमपी नगर में 7 दुकानों में भीषण आग

भोपाल के एमपी नगर जोन-2 में कबाड़ी की 7 दुकानों में आग लग गई। ये दुकानें प्रगति पेट्रोल पंप के पीछे हैं। आग इतनी भीषण थी कि 2 घंटे में काबू आ पाई। आग से इलाके में दशहत फैल गई।

गुरुवार रात 1 बजे दुकानों में आग लगी थी। फतेहगढ़, पुल बोगदा, माता मंदिर फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इस वजह से तेजी से फैली आग
फतेहगढ़ के फायर फाइटर शाहनवाज अहमद ने बताया कि कबाड़ में प्लास्टिक, नॉयलोन और कागज होने से आग तेजी से फैली। आग की लपटें काफी ऊंची उठ गईं। इस कारण उसे बुझाने में खासी मशक्कत करना पड़ी। दुकानों के आसपास भी काफी कबाड़ जमा था। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

लगातार पांचवीं घटना
भोपाल में आगजनी की यह लगातार पांचवीं बड़ी घटना है।

  • 7 मई की दोपहर अयोध्या नगर और टीटी नगर में आगजनी की दो बड़ी घटनाएं हुईं। एक मामले में 3 लड़कियों का पुलिस को रेस्क्यू करना पड़ा।
  • बुधवार सुबह पौने 4 बजे गौतम नगर में चार दुकानों में भीषण आग लग गई। फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले एक परिवार को रेस्क्यू भी करना पड़ा।
  • बुधवार रात कलेक्टर परिसर में कमिश्नर कार्यालय के पास सहकारिता विभाग के ऑफिस में आग लग गई। इससे ऑडिट फाइलें, फर्नीचर जल गया।
गौतम नगर में दुकानों में लगी से पूरा सामान जलकर राख हो गया था। इससे व्यापारियों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

गौतम नगर में दुकानों में लगी से पूरा सामान जलकर राख हो गया था। इससे व्यापारियों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

ये खबरें भी पढ़ें…

गौतम नगर में चार दुकानों की आग लगी, रेस्क्यू किया
भोपाल के गौतम नगर की 4 दुकानों में बुधवार तड़के 3.45 बजे भीषण आग लग गई। इन्हीं दुकानों के ऊपर फ्लेट भी हैं, जहां एक ही परिवार के 5 लोग फंस गए। इनमें से 2 युवतियों को रेस्क्यू कर बचाया जा सका। करीब साढ़े 3 घंटे में आग पूरी तरह से काबू आ सकी, लेकिन तब तक दुकानों का सामान जलकर राख हो गया था।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img