मध्यप्रदेश की सियासत में CD को लेकर चल रही पॉलिटिक्स में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की एक बार फिर एंट्री हुई है। कमलनाथ आज अपने उस बयान से किनारा करते दिखे, जिसमें उन्होंने कहा था कि हनीट्रैप की पेन ड्राइव और CD उनके पास है।
PCC में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कमलनाथ से जब पूछा गया कि क्या हनीट्रैप की पेन ड्राइव आपके पास है? इस पर उन्होंने कहा- आप सबसे कहा था कि मैंने पेन ड्राइव देखी है। पुलिस अफसरों ने मुझे दिखाई थी। पेन ड्राइव और वो सब तो पुलिस के पास है। मैंने पुलिस से कहा था कि और जांच करो ये सही है या गलत है, क्योंकि आज के दिन कोई भी कुछ भी बना लेता है। मैं ऐसी कोई चीज नहीं करना चाहता, जिससे मध्यप्रदेश की बदनामी हो। इसलिए ये जांच में पड़ा था। इसके आगे क्या हुआ? नहीं जानता।




