Monday, November 23, 2026
18.1 C
Bhopal

10 वर्षीय अबोध बालिका के साथ बलात्कार करने वाले शिक्षक को म़त्‍युपर्यन्‍त आजीवन कारावास

जनसंपर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि आज दिनांक 10.01.2023 को अपर सत्र न्यायाधीश बैरसिया, जिला भोपाल श्रीमती ज्ञानेश्‍वरी कुमरे ने विशेष प्रकरण क्र0 68/21 शासन विरूद्ध प्रेमसिंह दांगी निवासी ग्राम हिरणखेडी थाना बैरसिया जिला भोपाल को थाना बैरसिया के अपराध क्र0 663/21 में आरोपी प्रेमसिंह दांगी को 5ट/6, 5झ/6 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम एवं धारा 376(2)एन भादवि में सश्रम आजीवन कारावास eत्‍यु पर्यन्‍त तक व 10,000 रूपये जुर्माना एवं धारा 376ए भादवि में सश्रम आजीवन कारावास eत्‍यु पर्यन्‍त तक व 10,000 रूपये जुर्माना एवं धारा 506 भादवि में 2 वर्ष के सश्रम कारावास व 2000/- रूपये के अर्थदण्ड सेदण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक, बैरसिया श्री आशीष तिवारी द्वारा की गयी, जिसमें श्रीमती संघमित्रा सिंह विशेष लोक अभियोजक, बैरसिया द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया
घटना का संक्षिप्‍त  विवरण :- घटना संक्षेप में यह है कि दिनांक 06.10.2021 को 10 वर्षीय पीड़िता ने थाना बैरसिया में रिपोर्ट लेखब) कराई कि, वह ग्राम हिरणखेडी में रहने वाले प्रेमसिंह दांगी, शिक्षक जो कि, तरावली सरकारी स्‍कूल में पढाने जाते है, के घर में लगे ट्यूबवेल से पानी भरने जाती थी। मार्च 2021 के महिने में एक दिन दोपहर 11 बजे के आसपास वह प्रेमसिंह दांगी के घर पानी भरने गई थी, तो प्रेमसिंह दांगी ने लौहे का गेट लगाकर उसका हाथ पकडकर आरोपी के घर के आंगन में बनी बाथरूम में ले गया तथा बाथरूम में ले जाकर उसके साथ बलात्‍कार किया, आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर ये बात किसी को बताई तो तेरे पिता को मार डालूगां। इसके बाद 09 सितम्‍बर 2021 से 8 दिन पहले पीडिता आरोपी के घर पानी भरने गई तो फिर से आरोपी ने पीडिता के साथ घर के आंगन में बने बाथरूम में ले जाकर बलात्‍कार किया। आरोपी के द्वारा दिये जाने वाली धमकी के कारण पीडिता ने उक्‍त घटना किसी को नहीं बताई। घटना के बाद पीडिता का स्‍वास्‍थ्‍य अत्‍यधिक खराब हो जाने के कारण पीडिता ने डरते डरते घटना के बारे में अपने माता पिता को बताया एवं घटना की रिपोर्ट लेखबद्ध कराई ।
पीडिता की रिपोर्ट पर थाना बैरसिया में दिनांक 06/10/2021 को अपराध पंजीबद्ध किया गया  एवं  विवेचना उपरांत अभियोग प न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img