Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

कमलनाथ के ‘खास’ सलूजा ने थामा बीजेपी का दामन

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच BJP ने कांग्रेस में सेंध लगा दी। पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के ‘खास’ नरेंद्र सलूजा ने बीजेपी का दामन थाम लिया। शुक्रवार सुबह वे CM शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए।

सलूजा ने कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, सलूजा के बीजेपी में शामिल होने की स्क्रिप्ट 8 नवंबर को ही लिखी जा चुकी थी। इंदौर में हुए कार्यक्रम के बाद बीजेपी नेताओं की टीम सक्रिय हो गई थी। इधर, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सलूजा को 13 नवंबर को ही छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

भोपाल में सीएम हाउस में पहुंचकर सलूजा ने बीजेपी जॉइन की। सीएम चौहान के अलावा वन मंत्री विजय शाह और लोकेंद्र पाराशर भी मौजूद थे। सूत्र बताते हैं कि 3 दिन पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की भी सलूजा को लेकर बातचीत हो चुकी थी। उधर, जॉइनिंग के साथ ही सलूजा ने अपनी ट्विटर फोटो भी चेंज कर ली।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img