Monday, September 7, 2026
23.1 C
Bhopal

खड़गे बोले- बकरीद पर बचेंगे, तब मोहर्रम में नाचेंगे

भोपाल आए कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे से जब मीडिया ने ये सवाल किया कि अध्यक्ष बनने के बाद आप पीएम का चेहरा भी बनेंगे क्या? इस पर खड़गे ने मुहावरे में जवाब देते हुए कहा – बकरीद पर बचेंगे, तब मोहर्रम में नाचेंगे। उनके इस जवाब पर वहां ठहाके लगे।

खड़गे ने कहा- आज मैं यहां संगठन के लोगों से मिलने आया हूं, उनके सामने अपनी बात रखने आया हूं। यह संगठन का चुनाव है। कांग्रेस के संविधान के अनुरूप हम यह चुनाव लड़ते हैं। चिंतन शिविर, डेलिगेशन में जो निर्णय हुए थे, उसे प्रमुखता से लागू करूंगा। मैं सबसे जुड़ूंगा। विश्वास में लूंगा, उसके बाद ही निर्णय लूंगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करूंगा।

खड़गे ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC​​​​​) ​​दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा। इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल के साथ उन्होंने बंद कमरे में करीब 45 मिनट बात की। वे कांग्रेस नेता और पीसीसी डेलीगेट्स से भी मिले। खड़गे जब मीडिया से बात करने पहुंचे तो यहां सेल्फी के लिए जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img