Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल में रिटायर्ड एसआई के बेटे ने की खुदकुशी

भोपाल के नीलबढ़ में रहने वाले रिटायर्ड एसआई के बेटे ने रविवार की रात को भदभदा चौकी के पास जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ती देख राहगीरों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद बॉडी को सोमवार की दोपहर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

रातीबड़ थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि नीलबढ़ इलाके की सुख सागर कॉलोनी में रहने वाले अजय शर्मा (40) प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनके पिता राम सेवक शर्मा पुलिस विभाग के रिटायर्ड एसआई हैं। रविवार की रात करीब दस बजे अजय अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में भदभदा चौकी के पास उन्होंने जहर खा लिया था।

राहगीरों ने एम्बुलेंस से पहुंचाया था अस्पताल

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बेसुध हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

नहीं हो सके थे युवक के कथन

थाना प्रभारी का कहना है कि जहर खाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची थी लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान नहीं हो पाए थे। कुछ देर चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को खुदकुशी की कोई वजह नहीं बताई है। अजय ने जहर रास्ते में खाया है या फिर घर में ही खाकर निकला था। इस बात की पुष्टि भी अभी नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में पत्नी से कलह की बात सामने आई है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img