Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

मासूम के शरीर में फंसी आधा फीट लंबी लकड़ी

छतरपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 7 साल की एक बच्ची खेलते-खेलते अचानक पीठ के बल जमीन पर गिर गई। जिससे लकड़ी का एक टुकड़ा उसके शरीर में घुस गया और पेट में जाकर फंस गया। बच्ची दर्द से तड़पने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। जहां उन्होंने ऑपरेशन कर करीब आधी फीट लंबी लकड़ी उसके शरीर से निकाली। फिलहाल बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मामला छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के पीरा गांव का है।बच्ची की मां शिवकुमारी के मुताबिक घटना के वक्त वो पति फूल सिंह यादव के साथ खेत में थी। 7 साल की बेटी नैंसी भी पास ही खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर हम दौड़े तो देखा कि वह पीठ के बल जमीन पर गिरी हुई है। उसे उठाने की कोशिश कि तो पीठ में घुसी लकड़ी नजर आई। कपड़े उठाकर देखा तो करीब आधा फीट लंबी लकड़ी घुसकर पेट में फंस गई थी। उसे तत्काल उसी हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img