Saturday, September 5, 2026
23.1 C
Bhopal

7 महीने बाद कीव पर रूस का मिसाइल अटैक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन की तरफ से कर्च ब्रिज को उड़ाए जाने का बदला 48 घंटे में ले लिया है। सोमवार सुबह से रूस की तरफ से यूक्रेन पर एक के बाद एक 75 मिसाइल अटैक किए गए हैं। इन धमाकों में यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तहस-नहस हो गया है। यह ब्रिज नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था।

दरअसल, शनिवार को यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च रेलवे ब्रिज को तबाह कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिज में धमाका शनिवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता था। इसके बाद ही पुतिन ने यूक्रेनी राजधानी पर दोबारा हमला किया है।

Hot this week

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

Topics

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img