Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

फर्जी मेडिकल डिग्री से लोन फ्रॉड

इंदौर क्राइम ब्रांच ने फर्जी मेडिकल डिग्री के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। वर्तमान में पकड़ा गया आरोपी उनकी मदद करता था। क्राइम ब्रांच इस मामले में जांच कर रही है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम के TI विजय सिसौदिया और उनकी टीम ने आकाश गौतम, बजाज फाइनेंस लिमिटेड, द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें 3 व्यक्तियों द्वारा फर्जी मेडिकल डिग्री के दस्तावेज बनाकर कंपनी से लाखों का लोन लेने और फ्रॉड करने की बात कही गई थी।

इस मामले में एक आरोपी प्रदीप निरंजन निवासी दतिया को पूर्व में झांसी, जिला उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे प्रदीप सोनी इंदौर लेकर आया था और इंदौर में बैंक खाते भी उसी के द्वारा खुलवाए गए थे।

प्रदीप सोनी आरोपी भूपेंद्र का सहायक था। प्रदीप सोनी ने आरोपियों का साथ देने की बात कबूली है। इस मामले में पूर्व में हरिओम बंसल, भूपेंद्र सिंह और प्रदीप निरंजन को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी भिंड में ही फरारी काट रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम प्रदीप सोनी का रिमांड लेकर उससे पूछताछ करेगी।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img