Thursday, June 18, 2026
36.3 C
Bhopal

भोपाल लोकसभा सीट के लिए नॉमिनेशन

दो दिन की छुट्‌टी के बाद भोपाल लोकसभा सीट के लिए आज सोमवार से एक बार फिर नॉमिनेशन भरे जा रहे हैं। 12 अप्रैल को एक प्रत्याशी ने 6 हजार रुपए की चिल्लर जमा की थी। आज दूसरे प्रत्याशी 24 हजार की चिल्लर पांच बोरियों में लेकर नामांकन लेने पहुंचे।

भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिए दोपहर तक 22 फार्म बिक चुके हैं। दो नामांकन दाखिल हुए हैं। 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टोरेट में नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह नामांकन लेंगे। नॉमिनेशन के चलते कलेक्टोरेट के 100 मीटर के दायरे में बेरिकेडिंग की गई है। 40 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।

मानव समाधान पार्टी के प्रत्याशी संजय सरोज के साथ पांच लोग चिल्लर की बोरियां लेकर आए। चिल्लर गिनते नामांकन की ड्यूटी में लगे कर्मचारी।

मानव समाधान पार्टी के प्रत्याशी संजय सरोज के साथ पांच लोग चिल्लर की बोरियां लेकर आए। चिल्लर गिनते नामांकन की ड्यूटी में लगे कर्मचारी।

पांच लोग बोरियां लेकर आए
सोमवार को मानव समाधान पार्टी के प्रत्याशी संजय सरोज नामांकन लेने पहुंचे। वे अपने साथ पांच बोरियों में चिल्लर लेकर आए। 24 हजार रुपए की 1, 2, 5, 10 और 20 की चिल्लर लेकर पहुंचे और अब नामांकन दाखिल कर रहे। पांच बोरियों में भरी चिल्लर उठाने के लिए साथ में पांच लोग थे। कुल 25 हजार की फीस जमा करनी है। इसमें से 24 हजार रुपए की चिल्लर है।

6 हजार रुपए की चिल्लर लेकर पहुंचे थे कैंडिडेट
12 अप्रैल से नामांकन भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले दिन कैंडिडेट मुदित भटनागर ने पहला नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने जमा कराई 25 हजार रुपए की राशि में 6 हजार रुपए की चिल्लर जमा की थी। इनमें एक, दो, पांच और दस रुपए की चिल्लर शामिल हैं। इसे गिनने में 5 कर्मचारियों को एक घंटा का समय लगा था।

कैंडिडेट मुदित भटनागर ने नामांकन फार्म के साथ 6 हजार रुपए की चिल्लर भी दी थी। जिसे गिनते कर्मचारी।

कैंडिडेट मुदित भटनागर ने नामांकन फार्म के साथ 6 हजार रुपए की चिल्लर भी दी थी। जिसे गिनते कर्मचारी।

नामांकन दाखिल करने 4 दिन मिलेंगे
19 अप्रैल तक नामांकन भरे जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने के लिए कैंडिडेट को 3 गाड़ी और 4 अन्य लोगों को अंदर ले जाने की परमिशन है। नामांकन के लिए यूं तो 5 दिन है, लेकिन एक दिन छुट्‌टी होने से नामांकन नहीं लिए जा सकेंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सिर्फ 4 दिन ही मिलेंगे।

बीजेपी कैंडिडेट शर्मा 18 अप्रैल को दाखिल करेंगे
भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा 18 अप्रैल को अपना नामांकन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में दाखिल करेंगे। इससे पहले सुबह 10.30 बजे सोमवारा स्थित भवानी मंदिर से शर्मा की नामांकन रैली शुरू होगी। रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल होंगे। कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव 18 या 19 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

4 नॉमिनेशन भर सकेंगे कैंडिडेट

  • एक कैंडिडेट अधिकतम 4 नॉमिनेशन फॉर्म भरे सकेंगे।
  • नॉमिनेशन के साथ निर्धारित प्रपत्र में एक शपथ पत्र भी देना होगा।
  • शपथ पत्र में उम्मीदवार को अपने आपराधिक प्रकरणों की जानकारी भी देनी होगी। ताकि, मतदाता ऐसे उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि के बारे में भी जान सकें।
  • राजनीतिक दलों को समाचार पत्र एवं टीवी चैनल में आपराधिक प्रकरण वाले उम्मीदवार के चयन का आधार बताते हुए 3 अलग-अलग तारीखों में उद्घोषणा भी प्रकाशित करानी होगी।

कैंडिडेट समेत 5 लोगों को एंट्री

  • नामांकन दाखिल करने के दौरान कैंडिडेट को अधिकतम 3 वाहन एवं अभ्यर्थी सहित अधिकतम 5 व्यक्तियों की अनुमति रहेगी।
  • मतदान के दिन कैंडिडेट, उसके इलेक्शन एजेंट और कैंडिडेट के इलेक्शन एजेंट, वर्कर या पार्टी वर्कर को संपूर्ण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए केवल एक-एक वाहन की अनुमति रहेगी।
  • सभी वाहनों की अनुमति लेकर अनुमति पत्र/पास वाहन की विंड स्क्रीन पर मूलतः प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।
  • रैली के लिए किराए पर लिए गए व्यावसायिक वाहनों के लिए सभी खर्च प्रचार व्यय लेखे में शामिल किया जाएगा।
  • कैंडिडेट द्वारा भाग ली गई रैली, प्रदर्शित फोटो, मंच साझा करने आदि पर किए गए सभी व्यय भी प्रचार व्यय लेखे में जोड़े जाएंगे।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img