Friday, November 6, 2026
23.7 C
Bhopal

मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु आयोजित

आत्म संवर्धन एवं क्षमता विकास”* प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्नपुलिसकर्मियो के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को मद्देनज़र रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगरीय पुलिस भोपाल के अधिकारी/कर्मचारियों हेतु *”आत्मसंवर्धन एवं क्षमता विकास”* कार्यशाला/प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस कर्मियो को मानसिक व शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने हेतु योगा, एक्सरसाइज़, तनाव प्रबंधन, दिनचर्या, खानपान आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है एवं ह्जेला हॉस्पिटल की टीम द्वारा सभी पुलिस कर्मियों का मेडिकल परीक्षण कर प्राप्त रिपोर्ट अनुसार उचित उपचार एव्ं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। अब तक करीब 340 अधिकारी/कर्मचारियो को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसी क्रम मे आज प्रातः कमिश्नर कार्यालय मे चौथे बैच का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपी जोन 1 श्री साई कृष्णा थोटा ने अपने सम्बोधन में उक्त प्रशिक्षण के आयोजन हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की काफी सराहना की एवं कहा कि *आत्म संवर्धन व क्षमता विकास* प्रशिक्षण से निश्चित ही सभी पुलिसकर्मियो को फिजिकली एवं मेंटली फ़ायदा होगा, लेकिन इसके सबसे जरुरी हैं कि जो चीजे यहां सिखाई जाती है, उसका अपने जीवन मे मह्त्व समझना व अमल करना बेहद महत्वपूर्ण है। अमल करने के लिये हमे अपने स्वास्थ एवं कर्तव्य के प्रति अनुशासित होना पड़ेगा। तभी हम हमेशा स्वस्थ रहकर कर्तव्यों एव्ं जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।प्रशिक्षणार्थियो को सायकोलॉजिस्ट डॉ0 शैलजा ने बताया कि अपने आप को हम तनाव मुक्त कैसे रख सकते है एवं गुस्सा आने व मानसिक रूप से परेशान होने पर क्या उपाय करने चाहिए। साथ ही भावनात्मक विनिमयन, तनाव प्रबंधन आदि के बारे मे विस्तारपूर्वक व सारगर्भित व्याख्यान देकर पुलिसकर्मियो को सेहत/स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार/जागरूक किया गया।पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर ने प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आपको संकल्प लेना है कि हमें घर पर भी हमेशा योग, एक्सरसाइज़ इत्यादि करते रहना है। फिजिकली फिट रहने से बहुत सी बिमारियो से बचा जा सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर व जिम्मेदार होना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिये, तब जाकर हम अपने मकसद एवं स्वस्थ्य जीवन जीने में कामयाब हो सकेंगे।

Hot this week

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

निशातपुरा पुलिस का अनूठा उपहार: धनतेरस पर 70 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल

भोपाल: धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना...

75 साल की बुजुर्ग महिला की घर में हत्या, गहनों के साथ नकली दांत से भी सोना उखाड़ ले गए बदमाश

भोपाल: शहर के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर...

Topics

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img