Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

मौलाना जमशेद बोले- दीन का काम एक इबादत:इज्तिमा में मौलाना सईद ने कहा- अपने किरदार से इस्लाम का संदेश दूसरों तक पहुंचाएं

भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा के तीसरे दिन रविवार को इज्तिमा गाह पर उलेमाओं ने दीन की मजलिसों में ताकीद की। अल सुबह फजिर की नमाज के बाद उलेमाओं के बयान शुरू हुए।

मौलाना जमशेद ने कहा- दीन का काम केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक इबादत है, जो इंसान को अल्लाह के करीब ले जाती है।

मौलाना सईद ने बताया कि इस्लाम सिर्फ इबादत का मजहब नहीं, बल्कि यह इंसानी जिंदगी के हर पहलू को संभालने वाला मजहब है। मुसलमान अपने किरदार से इस्लाम का सच्चा संदेश दूसरों तक पहुंचाएं।

मौलाना मंजर तौहीद और इखलास ने कहा कि मुसलमानों को हर समय अल्लाह पर भरोसा रखना चाहिए और अपने सभी कामों में उसकी रज़ा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

2 दिसंबर को दुआ के साथ समापन

चार दिन के इज्तिमा का समापन सोमवार सुबह दुआ-ए-खास के साथ होगा। दुआ के लिए सुबह 9 बजे का वक्त मुकर्रर किया गया है। सुबह फजिर की नमाज के बाद मौलाना सआद साहब का खास बयान होगा। इस दौरान वे जमातों में निकलने वाले लोगों को इस सफर में अपनाए जाने वाले अखलाक, रखे जाने वाले ख्याल और किए जाने वाले काम समझाएंगे। इसके बाद सुबह करीब 9 बजे दुआ होगी। जिसके बाद लोग इज्तिमागाह से रुखसत होना शुरू हो जाएंगे। इज्तिमा प्रबंधन ने बताया कि दुआ के बाद इज्तिमा से करीब 2 हजार जमातें देशभर के लिए निकलेंगी।

12 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद

इज्तिमा में मेट्रो निर्माण का काम रुकावट नहीं बने, इसलिए भोपाल टॉकीज से करोंद तक के एरिया में बैरिकेडिंग कम की गई है। पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक 8 लाख लोग जमा होते हैं। आखिरी दिन दुआ में शामिल होने के लिए 4 लाख से अधिक लोग और पहुंचते हैं। इस बार 12 लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है।

गाड़ी खराब होने पर नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर

  • 9302342377
  • 9303063590
  • 883 992 7882

यह भी देखें

  • इज्तिमा के चलते पुराने शहर में चहल-पहल कम दिखाई दे रही है। बाजार की कई दुकानें बंद हैं।
  • विदेशी जमातों के साथ द्विभाषी मौजूद हैं। वे उन्हें उलेमाओं के बयान का सार समझा रहे हैं।
  • मूक बधिर जमातियों को भी सांकेतिक भाषा में बयान समझाए जा रहे हैं।
  • भोपाल टॉकीज से इज्तिमा गाह तक यातायात व्यवस्था संभाल रहे वालेंटियर्स ने अपनी शिफ्टों का बंटवारा कर रखा है।
  • इज्तिमा समापन के बाद सोमवार को वाहनों को बारी-बारी से निकाला जाएगा।
  • पैदल, दोपहिया, छोटे वाहन और बाद में भारी वाहनों के निकलने की व्यवस्था है, ताकि शहर के यातायात पर प्रभाव न पड़े।

इज्तिमा के दौरान ऐसी ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

29 नवंबर से 2 दिसंबर तक इज्तिमा का आयोजन ईटखेड़ी के घासीपुरा में किया जा रहा है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग भोपाल पहुंचेंगे। ये लोग रेलवे स्टेशन और पुराने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। वहीं, 2 दिसंबर को दुआ की नमाज होगी, जिसके बाद पुराने भोपाल की कई सड़कों पर भारी ट्रैफिक की आशंका रहेगी। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों को डायवर्ट किया है। 29 नवंबर सुबह 7 बजे से सभी प्रकार के भारी वाहन, मालवाहक वाहन, रेत गिट्टी डंपर और मिक्सर का गोल जोड़ बैरसिया रोड से करौंद चौराहा तक आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img