Saturday, October 10, 2026
26.3 C
Bhopal

भोपाल में मंत्री सारंग के पिता की प्रतिमा से छेड़छाड़

मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के पिता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश सारंग की प्रतिमा से भोपाल में छेड़छाड़ की गई। अटल पथ स्थित पार्क में अनावरण के लिए रखी गई प्रतिमा में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इसे लेकर सकल हिंदू और कायस्थ समाज ने बुधवार को विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी जल्द नहीं पकड़े गए तो पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे।

स्व. सारंग की प्रतिमा अटल पथ के पार्क में रखी है। प्रतिमा का अनावरण नहीं‎ होने के कारण उसे कपड़े से‎ ढंककर रखा गया था। पांच दिन पहले असमाजिक तत्वों ने आग लगाई थी। इस मामले में आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। इस बीच बुधवार दोपहर में सकल हिंदू और कायस्थ समाज ने प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे समाज के कई लोग रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू किया।

हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों के हाथों में स्व. सारंग से संबंधित तख्तियां और पोस्टर थे। करीब एक घंटे तक उन्होंने प्रदर्शन किया।

चेतावनी-पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे अभा कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. सारंग की प्रतिमा का जल्द ही अनावरण होना था, लेकिन इससे पहले असामाजिक तत्वों ने कपड़े में आग लगा दी। पुलिस कमिश्नर को दो दिन पहले ज्ञापन दिया था और आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। अब मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे और प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि अभी शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन किया है। पुलिस दोषियों को जल्दी खोजे और कड़ी कार्रवाई करें। आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं होते हैं तो प्रदेश के हर जिले में उग्र आंदोलन करेंगे। मध्यप्रदेश युवा कायस्थ संगठन के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि यह सांकेतिक प्रदर्शन है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई जो आमरण अनशन करेंगे।

Hot this week

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

Topics

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img