Monday, February 23, 2026
18.8 C
Bhopal

पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने दो भाइयों को पीटा

सागर के गौरझामर में राह चलते दो भाइयों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। उनके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी देवेंद्र पिता मुन्नालाल अहिरवार निवासी शाला मोहल्ला गौरझामर ने बताया कि फर्नीचर का काम करता हूं। सुबह करीब 11 बजे मैं और बड़े भाई सीताराम अहिरवार फोटो काफी करवाकर नयापुरा की घटिया के पास जा रहे थे। तभी अभिषेक अहिरवार, रमन अहिरवार, अच्छे अहिरवार और हल्ले अहिरवार आए। उन्होंने रास्ता रोका और बोले तुम लोग हमारी बहुत रिपोर्ट करते हो। जिसके बाद उन्होंने शराब पीने के लिए एक हजार रुपए मांगे। मैंने रुपए देने से मना कर दिया। इसी बात पर अभिषेक ने सिर पर डंडा मार दिया। डंडा लगने से मैं जमीन पर गिर गया और सिर से खून निकलने लगा। इसी दौरान रमन ने डंडे से मारपीट की।

बड़े भाई सीताराम बीचबचाव करने लगे तो उनके साथ भी लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। विवाद होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को देवरी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने प्रकरण में देवेंद्र अहिवार की शिकायत पर अभिषेक, रमन, अच्छेलाल और हल्ले अहिरवार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img