Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा-चूरा ले जा रहे दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 26.5 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत सवा लाख रुपये आंकी गई है।

क्या है मामला?

थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकृति एक्वा सिटी के पास दो युवक पिट्ठू बैग में डोडा-चूरा लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से 26.599 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान:

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित कीर (24 वर्ष) और आर्यन कीर (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार, उप-निरीक्षक राजकुमार गुप्ता, प्रेमचंद्र द्विवेदी सहित आरक्षक स्तर के 16 पुलिसकर्मियों की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img