Wednesday, June 24, 2026
24.7 C
Bhopal

मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, जिरीबाम में 5 की मौत

मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को अलग-अलग दो घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पहली घटना जिला हेडक्वार्टर से करीब सात किलोमीटर दूर हुई। संदिग्ध पहाड़ी उग्रवादियों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग को सोते समय गोली मार दी। मृतक की पहचान कुलेंद्र सिंघा के रूप में हुई। वह घर में अकेले रहते थे।

दूसरी घटना इसके बाद हुई। इसमें कुकी और मैतेई समुदायों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इलाके में सुबह से लगातार गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

इससे पहले शुक्रवार देर रात इंफाल में भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया था। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 5 लोग घायल हो गए।

मणिपुर के मोइरांग में 6 सितंबर को रॉकेट हमले में मारे गए बुजुर्ग के शव के पास रोते परिजन।

मणिपुर के मोइरांग में 6 सितंबर को रॉकेट हमले में मारे गए बुजुर्ग के शव के पास रोते परिजन।

इंफाल में भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला किया दूसरी तरफ, इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट में शुक्रवार (6 सितंबर) देर रात भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ सुरक्षाबलों से हथियार छीनना चाहती थी। पुलिस ने CRPF जवानों के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने पैलेट गन से कई राउंड फायरिंग की। मॉक बम और आंसू गैस के गोले भी दागे।

सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच रातभर संघर्ष चला। 5 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें JNIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हथियार या गोला-बारूद लूटे जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दोनों जगहों पर हिंसा में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

ताजा हिंसा के बाद राज्य में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

इंफाल में ताजा हिंसा के बाद शनिवार (7 सितंबर) को बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा।

इंफाल में ताजा हिंसा के बाद शनिवार (7 सितंबर) को बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा।

राज्य में तनाव को देखते हए सभी स्कूलों-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) ने कानून-व्यवस्था लागू करने में सरकार की विफलता के विरोध में काम बंद करने और जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इंफाल में सुबह से सभी दुकानें बंद हैं। सड़कें और बाजार सुनसान पड़े हैं।

7 दिनों में हिंसा की चौथी घटना, 1 सितंबर से अब तक 6 की मौत मणिपुर में 1 सितंबर से अब तक, 7 दिनों के भीतर हिंसा की 4 बड़ी घटनाएं हुई हैं। 7 सितंबर की घटना को छोड़ दें तो अन्य तीन घटनाओं में 3 लोगों की मौत और 12 घायल हुए हैं।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img