Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

MANIT स्टूडेंट को कार ने टक्कर मारी, मौत

भोपाल में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात नेहरू नगर स्थित मधुरम चौराहा रामेश्वरी गेट के पास हुआ। युवक मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) से पीएचडी कर रहा था। कमला नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल पर स्थित सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

राहुल सिंह (32) पुत्र जेबी सिंह निवासी आकृति ईको सिटी बावड़ियाकलां में रहते थे। राहुल के बड़े भाई अशोक सिंह ने बताया कि राहुल मैनिट से पीएचडी कर रहे थे। इससे पहले, वह M.Tec कर चुके थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह घर से दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर निकला था। दोस्त से मुलाकात के बाद देर रात घर लौट रहा था। रामेश्वरी गेट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी।

उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। हम लगातार कॉल ट्राय कर रहे थे। रात करीब 1:30 बजे उसके दोस्त ने कॉल कर एक्सीडेंट की सूचना दी। जेपी अस्पताल पहुंचे, तो वहां भाई की मौत की सूचना मिली।

जेपी अस्पताल में राहुल के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

जेपी अस्पताल में राहुल के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

पिता रहे हैं प्रोफेसर

राहुल के पिता भोपाल के प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं। दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं। राहुल तीन भाई हैं। वह दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई अशोक जबकि छोटा भाई सिद्धार्थ है।

पिता की तरह ही प्रोफेसर बनना चाहता था

राहुल पीएच डी के बाद पिता की तरह ही प्रोफेसर बनना चाहता था। अप्रैल महीने में उसका जन्मदिन आता था। इस साल उसने जन्मदिन को पहले परिवार के साथ फिर दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था।

बड़े भाई हैं प्रतिष्ठित डॉक्टर

अशोक सिंह MBBS. MD हैं। भोपाल के प्रतिष्ठित एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट हैं। कोलार के एक बड़े अस्पताल समेत अन्य तीन हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते हैं। राहुल की मौत के बाद परिवार पर गमगीन है। मां-पिता को अल सुबह के बाद बेटे की मौत की सूचना दी गई।

Hot this week

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img