Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

शिवराज का एक और फैसला पलटेंगे मोहन यादव

शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्व काल का एक और फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बदलने जा रहे हैं। करीब दो साल पहले शिवराज कैबिनेट ने भोपाल में राजधानी परियोजना प्रशासन (CPA) को बंद करने पर मुहर लगाई थी। अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीपीए को पुनर्जीवित करने जा रहे हैं। दिल्ली में सीएम डॉ मोहन यादव ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर से मुलाकात कर CPA के लिए फंड मांगा है।

दिल्ली में पिछले 20 घंटों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने करीब आठ मंत्रियों से मुलाकात की है। मंत्रियों से मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि भोपाल नगर में राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) सड़कों, पार्कों और भवनों के निर्माण, विकास और रखरखाव के अलावा नजूल भूमि की सुरक्षा और विकास के कार्य करने वाली संस्था रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री से इस संस्था को पुनर्जीवित करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया] जिससे भविष्य में सीपीए पुनः भोपाल शहर की विकास गतिविधियों में योगदान दे सके। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में राज्य शासन को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

उज्जैन से दिल्ली वंदे भारत स्लीपर चलाने की मांग
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में शुक्रवार को मुलाकात की। सीएम ने रेल मंत्री से उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का अनुरोध किया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि ओवर नाइट वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले तीर्थ यात्रियों को महाकाल दर्शन में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री वैष्णव से राज्य में खनिज और उर्वरक की ढुलाई सुगम बनाने के लिए रेलवे सिडिंग्स की जल्दी मंजूरी देने का भी अनुरोध किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img