Thursday, June 18, 2026
36.3 C
Bhopal

नाथ समाज से सीएम बोले- अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बदलें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाथ समुदाय से शव के अंतिम संस्कार करने के तरीके में सुधार के लिए कहा है। विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ समाज के कार्यक्रम में सीएम ने कहा, ‘आप समाधि बना देते हो, लोग चादर चढ़ा देते हैं। इसके बाद परेशानी हमें होती है। पुरखे हमारे हैं और समाधि पर चादर चढ़ाकर फायदा कोई और ले लेते हैं। इसे समाज को ध्यान में रखना होगा। आपको थोड़ी बात में बड़ी समझ रखना होगी।’

शनिवार को भोपाल के रविंद्र भवन में विमुक्त दिवस पर हुए कार्यक्रम में सीएम ने कहा, ‘नाथ समुदाय में मृत्यु के बाद दफनाने और समाधि बनाने की जो परंपरा है, उसमें सुधार की जरूरत है। इसके बदले दाह क्रिया से अंतिम संस्कार करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘इस वर्ग और समाज के लोगों को अब अपने घरों में रहना चाहिए और जो व्यवसाय उपलब्ध है, वह करना चाहिए। समय के साथ सुधार करना होगा।’

कार्यक्रम में विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ विभाग की मंत्री कृष्णा गौर ने विभाग की ओर से किए जाने वाले बदलावों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ और घुमंतू व अर्ध-घुमंतू कल्याण विभाग की प्रदर्शनी देखी। साथ में मंत्री कृष्णा गौर।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ और घुमंतू व अर्ध-घुमंतू कल्याण विभाग की प्रदर्शनी देखी। साथ में मंत्री कृष्णा गौर।

सीएम ने की ये घोषणाएं

  • थानों में विमुक्त समाज के लोगों को अपराधी बताकर, जो सूची लगाई गई है, वो हटवा दी जाएगी।
  • प्रमाणपत्र जारी करके जनगणना की जाएगी। जाति प्रमाणपत्र के लिए मूल स्थान को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ वर्ग में, जो जाति शामिल नहीं हैं, उन जातियों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा।
  • इन खास पिछड़ी जातियों के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।
  • श्मशान की कमी को पूरा किया जाएगा।
  • पुलिस, सेना, अग्निवीर के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था इस समाज के युवक-युवतियों के लिए की जाएगी।
  • संभागीय स्तर पर केंद्र खोलने पर भी विचार किया जाएगा।
  • मांगलिक भवन के लिए 20 लाख रुपए देंगे।

भाषण देने दो, एक-एक को जवाब दूंगा, तो दिक्कत होगी

सीएम अपने संबोधन में जब विमुक्त समाज की जातियों को विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ वर्ग में शामिल करने के लिए नाम पढ़े जा रहे थे, तो कई समाज की महिलाओं और पुरुषों ने कहा कि उनकी जाति भी जोड़ी जाए। इस बीच सीएम ने वहां बोलने वाले कुछ लोगों के साथ सीधा बात करना शुरू कर दिया। फिर उन्होंने कहा कि आपसे सीधी बात करने के चक्कर में भाषण नहीं दे पा रहा हूं। आप लोग बैठ जाइये, सबकी मांगें मानी जाएंगी।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img