Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

उज्जैन में बेटे-बहू का विवाद सुलझाने में मां की मौत

उज्जैन के पास नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम दताना में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने आई वृद्ध मां की धक्का लगने से मौत हो गई। मां की मौत होने के बाद पति-पत्नी फरार हो गए। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का केस दर्ज कर सकती है।

देवास रोड स्थित ग्राम दताना के गणेश नगर में रहने वाले लालू और उसकी पत्नी के बीच मंगलवार रात को विवाद हुआ। इस दौरान लालू की 75 वर्षीय मां भंवर बाई बीच-बचाव करने गई। पति-पत्नी के बीच हो रही हाथापाई के दौरान भंवरबाई धक्का लगने से गिर गई। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भंवरबाई की मौत का पता चलते ही लालू और उसकी पत्नी घर से फरार हो गए। नरवर थाना पुलिस ने बताया कि भंवर बाई का दूसरा बेटा बालू और अन्य रिश्तेदार तत्काल उसे अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पति-पत्नी पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img