Saturday, October 3, 2026
31.9 C
Bhopal

सिंगरौली में AAP प्रत्याशी रानी जीतीं; इंदौर में BJP के पुष्यमित्र, भोपाल में मालती को बढ़त

मध्यप्रदेश में ‘शहर सरकार’ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। 11 नगर निगमों में से 5 के नतीजे आ गए हैं। 1 सीट आम आदमी के खाते में गई, जबकि 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। बाकी की 3 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस भी बढ़त बनाए हुए है।पहला नतीजा बुरहानपुर से सामने आया। भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। यहां नोटा को 677 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हार का दूसरा फैक्टर ओवैसी की पार्टी का रहा। AIMIM उम्मीदवार 10 हजार से ज्यादा वोट ले गया।सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24400 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19765 वोटों से हराया। AIMIM प्रत्याशी कनीजा बी 9601 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं।सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 12665 वोट से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की निधी जैन को हराया। मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी का खाता सिंगरौली से खुला। आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9159 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को हराया। बीजेपी के चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर रहे। 3 निगमों में भी BJP बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 3 भी 3 सीट पर आगे है।भोपाल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय 43000 वोट से आगे हैं।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img