Wednesday, November 4, 2026
26.1 C
Bhopal

MP के 5.21 लाख परिवारों को मिली पक्की छत: पीएम मोदी

मध्यप्रदेश में आज 5 लाख से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पक्की छत दी। प्रधानमंत्री ने 5 लाख 21 हजार परिवारों को ‘गृह प्रवेशम्’ कराया। PM मोदी आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बनाए गए घरों को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए लाभार्थियों को दिया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छतरपुर से वर्चुअली जुड़े।PM ने कहा- जब इन लोगों की सरकार थी, तो इन्होंने गरीबों के राशन को लूटने के लिए अपने 4 करोड़ फर्जी लोग कागजों में तैनात कर दिए थे। इन 4 करोड़ फर्जी लोगों के नाम से राशन उठाया जाता था। बाजार में बेचा जाता था और इसके पैसे इन लोगों के काले खातों में पहुंचते थे। 2014 में सरकार में आने के बाद से ही हमारी सरकार ने इन फर्जी नामों को खोजना शुरू किया और इन्हें राशन की लिस्ट से हटाया। हमने राशन की दुकानों में आधुनिक मशीनें (ई-पॉस मशीन) लगाकर यह सुनिश्चित किया कि राशन की चोरी न हो पाए। मशीनों को लगाने का अभियान शुरू किया तो उसका भी मजाक बनाया। उनको मालूम था कि इससे सच पता चल जाएगा। इसीलिए अफवाह तक फैला दी कि राशन लेने जाएंगे और अंगूठा लगाएंगे तो कोरोना हो जाएगा।पिछली सरकारों ने गरीबी दूर करने के सिर्फ नारे ही लगाएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हमारे देश में कुछ दलों ने गरीबी दूर करने के लिए नारे बहुत लगाए, लेकिन गरीबों को सशक्त करने के लिए काम नहीं किया।

Hot this week

देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने...

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला, दो पर केस दर्ज

निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img