Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

अपनी प्रॉपर्टी की छत को अब किराए पर देगा नगर निगम

भोपाल नगर निगम अब अपनी प्रॉपर्टी की छतों को किराए पर देगा। MIC (मेयर इन कौंसिल) ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव से निगम की आय बढ़ जाएगी। वर्तमान में निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कई बार कर्मचारियों के वेतन को ही लाले पड़ जाते हैं। यह प्रस्ताव 30 अगस्त को होने वाली निगम परिषद की मीटिंग में रखा जाएगा। परिषद की मीटिंग के पहले अध्यक्ष सर्वदलीय मीटिंग भी बुलाएंगे। सोमवार को इस संबंध में चर्चा हो सकती है।

मीटिंग का एजेंडा भी तय हो गया है। इसमें दो प्रमुख प्रस्ताव आएंगे। इन्हें लेकर महापौर मालती राय ने एमआईसी सदस्यों से चर्चा भी की है। वहीं, एमआईसी मीटिंग में यह प्रस्ताव मंजूर भी हो चुका है।

ये प्रस्ताव रखे जाएंगे

  • निगम स्वामित्व की किराए एवं लीज पर आवंटित दुकानों की छतों को किराए जाने पर दिया जाएगा। विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाया है। जिससे निगम की आय बढ़ेगी।
  • 10 नंबर मार्केट में भूमि का आवंटन होने के बाद अब पीपीपी मोड पर मल्टीलेवल पार्किंग एवं दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भी एमआईसी ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

सड़क, सीवेज के मुद्दे पर विषय घेरेगा
इधर, विपक्ष सड़क और सीवेज के मुद्दे पर ‘शहर सरकार’ को घेरेगा। वर्तमान में शहर की सड़कें जर्जर हो गई हैं। जिन पर चलना मुश्किल हो गया है। निगम की शहर में करीब चार हजार किलोमीटर लंबी सड़कें हैं। दूसरी ओर, सीवेज की भी गंभीर समस्या है। बारिश में शहर के कई इलाके तालाब में बदल रहे हैं, जबकि पिछले पांच साल में निगम सीवेज पर करोड़ों रुपए खर्च कर चुका है।

पार्षद पूछेंगे 10 से ज्यादा प्रश्न
एजेंडे के अनुसार- 2 जुलाई को हुए मीटिंग की कार्यवाही को सबसे पहले रखा जाएगा। फिर पार्षदों के प्रश्न-उत्तर होंगे। पार्षद 10 से ज्यादा प्रश्न पूछेंगे। अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की अनुमति के बाद अन्य विषय भी रखे जाएंगे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img