Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

पत्नी का गला दबाया, मुंह पर तवे से वार किए

जीजा ने मेरी बहन को सुनियोजित ढंग से मौत के घाट उतारा है। वह मायके से रकम लाने का दबाव बनाता था। दीदी के पैसों पर ही ऐश करता और उनकी कमाई को शराब में उड़ा दिया करता था। दीदी ने ही उसे फोन दिलाया, मोपेड दिलाई। बेटी का एडमिशन स्कूल में कराया और उसकी फीस तक वही देती थीं।

यह आरोप हैं छाया मेहरा के भाई अमन सिंह के। रविवार को जीजा दिलीप यादव ने पत्नी छाया की हत्या कर दी थी। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।

दीदी घरों में काम कर अपने परिवार को पाल रही थीं। बंगलों पर कुकिंग का काम करती थीं। उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति उन्हें पीटने लगा।

घर से रकम लाने, बाइक दिलाने का दबाव बनाने लगा। बहन प्यार के खातिर सब सहती रही। यही कारण था कि जीजा के हौसले बुलंद होते गए। जब अति हो गई तो दीदी ने मां को सारी बात बताई। मां उन्हें समझाती थी कि घर आ जाओ, लेकिन बहन खुद्दार थी। वे मायके पर बोझ नहीं बनना चाहती थीं।

तीन महीने पहले पति ने पीटने की सारी हदें पार कर दी। तब हम बात करने उनके घर पहुंचे। जीजा ने हमसे भी बदसलूकी की। फिर बहन के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पिपलानी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। हम बहन को अपने घर करोंद ले आए। इसके बाद से जीजा उन्हें रोज कॉल कर मनाता। वह मनाने के लिए घर भी आया।

उसकी बातों में आकर बहन दोबारा साथ रहने चली गई। लेकिन, जीजा के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। पहले उसने अपने माता-पिता को घूमने के नाम पर बाहर भेज दिया, इसके बाद बहन को मार डाला।उसके गले को लात से दबाए रखा। चेहरे के एक तरफ तवे से कई वार किए। हमें पूरा यकीन है कि प्लानिंग के तहत बहन को मारा गया है। जितनी बेदर्दी से मेरी बहन को मारा गया है, उतनी ही सख्त सजा जीजा को दी जानी चाहिए।

हत्या के पहले के वीडियो सामने आए

छाया और दिलीप के बीच हो रहे विवाद के तीन वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में छाया पति दिलीप से उसकी मां को बुलाने की बात कह रही है। दूसरे वीडियो में दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। तीसरा वीडियो दिलीप का है, वह गेट खोलने का प्रयास कर रहा है। एक हाथ से वीडियो बना रहा है, जिसमें कह रहा है कि छाया सुसाइड की धमकी दे रही है। मेरे पास सबूत हैं, उन्हें मिटाने आई है, मुझे मार रही है, पीट रही है। मेरी बेटी को मार रही है।

छाया के भाई अमन का दावा है कि यह सभी वीडियो दिलीप खुद के बचाव के लिए शूट करता रहा। हमें भी सेंड करता था। इसके बाद उसने बहन की हत्या कर दी।

सोशल मीडिया पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर

छाया के इंस्टाग्राम पर दस हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह लगभग हर रोज एक रील पोस्ट करती थी। उसे डांस का शौक था, खुलकर जिंदगी जीना चाहती थी। दिलीप केवल उस पर शक करता था। जबकि पति के खातिर उसने अपना घर छोड़ा और घर चलाने कंधे से कंधा मिलकर साथ देती थी।

छाया ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दिलीप से शादी की थी।

छाया ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दिलीप से शादी की थी।

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

टीआई अनुराग लाल ने बताया कि दिलीप मेहरा (32) इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी, पिपलानी में रहता है। वह फोटोग्राफर है और ऑर्डर पर काम करता है। उसकी शादी 2019 में करोंद इलाके में रहने वाली छाया मेहरा (27) से हुई थी। वह हाउस वाइफ थी। उनकी 4 साल की बेटी है। परिवार में दिलीप के मां-पिता भी साथ रहते हैं।

रविवार शाम 4.30 बजे दिलीप ने थाने आकर बताया कि उसने अपनी पत्नी छाया की गला घोंट कर हत्या कर दी। पूर्व में छाया के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस पर लगे तमाम आरोप निराधार हैं।

उसने ऐसे अपशब्द कहे जो बर्दाश्त नहीं कर सका

गिरफ्तारी के बाद आरोपी दिलीप ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि छाया तीन महीने से उसके साथ नहीं थी। उसके हाथ छाया के कुछ खास सबूत लग चुके थे। इसकी जानकारी उसे थे। इन सबूतों को डिलीट कराने छाया, रविवार को अचानक घर आई। वहां विवाद शुरू कर दिया। मुझसे झूमाझटकी की। मासूम बेटी को पीटा। दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता चला गया। उसने खुदकुशी की धमकी दी।

मैने गेट खोलकर उसे ऐसा करने से रोका। वह लगातार बदसलूकी कर रही थी। कुछ अपशब्द ऐसे कहे जो मुझसे बर्दाश्त नहीं हुए। पहले उसका गला घोंटा, वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। उसके गले पर पांव रखकर दबा दिया। शरीर में हर तरह की हलचल बंद हो चुकी थी। इसके बाद उसके चेहरे पर तवे से वार किए। जब कंफर्म हो गया कि वह मर चुकी है तो खुद थाने गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी। मैं छाया से त्रस्त हो चुका था। हर हाल में उससे निजात चाहता था। वह लगातार मुझ पर हावी होने के प्रयास करती थी। बदसलूकी से बात करती थी।

हालांकि, पुलिस का मानना है कि खुद के बचाव के लिए आरोपी इस तरह की बातें कर रहा है। पूर्व से ही उसके मन में हत्या की मंशा थी, लिहाजा उसने वीडियो बनाकर यह कोशिश की कि छाया विवाद कर उसे मजबूर कर रही है।

मां के शव के पास बिलखती मिली मासूम बेटी

पुलिस का कहना है कि दिलीप और छाया के बीच विवाद होता रहता था। किसी का कॉल आने पर, पड़ोसी व रिश्तेदारों से बात करने पर आपत्ति जताता था। छाया के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि अकेलेपन के कारण छाया मां-बहन से कॉल पर बात कर लिया करती थी।

दिलीप के मां-पिता शहर के बाहर हैं। घर में पत्नी अकेली थी, इस बात को लेकर पति ज्यादा शक करने लगा था। रविवार को हुए विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी का गला घोंट दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दिलीप की चार साल की मासूम बच्ची मां के शव के पास बैठी रो रही थी। पुलिस ने बच्ची को उसके ननिहाल के हवाले कर दिया है। बच्ची के मामा अमन ने बताया कि बच्ची की देख रेख वही कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img