Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल के बुधवारा में युवक का मर्डर केस:परिजनों ने तलैया थाना घेरा

बुधवारा क्षेत्र के बैंड मास्टर चौराहे पर हुए युवक आदिल के मर्डर के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को तलैया थाने का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में लोग थाने के बाहर इकट्ठा हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि यह लोग करीब 10 बजे तलैया थाने पहुंचे, जहां परिसर में नारेबाजी की।

थाना प्रभारी सीएस राठौर ने बताया कि मृतक आदिल के परिजन थाने पहुंचे थे, जिन्हें समझाइश देकर वापस भेज दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मंजू मिश्रा, महक उर्फ अरवली, नवाब और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा शहर के अशोका गार्डन थाने पर भी लाेगों ने चक्का जाम किया। यह लोग होली के दिन सुभाष कॉलोनी में पिकअप वाहन चालक द्वारा लड़के को कुचल दिए जाने के संबंध में आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। देर रात तक यहां लोगों ने सड़क जाम की। युवक के परिजनों ने बताया कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

अशोका गार्डन थाने पर चक्का जाम।

भोपाल में युवक की गला रेतकर हत्या भोपाल में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से गला रेतकर सीने पर चाकू से वार किए गए। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोप किन्नरों पर है। हमले में दो किन्नर भी घायल हुए हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद क्या था? वारदात रविवार सुबह करीब 8 बजे बैंड मास्टर चौराहे की है।

मृतक की पहचान आदिल के रूप में हुई है। उसके भाई ने बताया- सुबह लगभग 6 बजे कुछ दोस्त आदिल के घर पहुंचे। उसे अपने साथ ले गए। वे लोग कार से आए थे, लेकिन उसे घर के पास खड़ी कर बाइक से निकल गए

तलैया थाने पहुंचे परिजन।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img