Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

National Pension Scheme: अपनी पत्नी को बनाएं आत्मनिर्भर, खुलवाएं ये अकाउंट, हर महीने मिलेंगे 45 हजार रुपए

National Pension Scheme: आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। एक इनकम सोर्स से घर चलाना मुश्किल है। ऐसे में जरूरी है कि पति के साथ पत्नी भी पैसे कमाएं। अब गृहणियां भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। वह ऑफिस न जाकर घर से कई ऑनलाइन कार्य कर रही हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी वाइफ को किसी पर निर्भर न रहना पड़े। आपके अनुपस्थिति में घर पर एक रेगुलर इनकम आती रहे। तब आपको नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश करना चाहिए। आप पत्नी के नाम पर न्यू पेंशन सिस्टम (New Pension System) खाता खोल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसके फायदें।

एक हजार रुपए तक निवेश

एनपीएस अकाउंट (NPS Account) में आप यह तय कर सकते हैं कि पत्नी को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी। वाइफ 60 साल की उम्र के बाद पैसों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। इस खाते में सुविधा के अनुसार हर महीने या सालाना रकम जमा कर सकते हैं। आप एक हजार रुपए से भी पत्नी के नाम एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं। 60 वर्ष की आयु में खाता मैच्योर हो जाता है।

45 हजार तक मासिक इनकम

मान लीजिए आपकी पत्नी की उम्र 30 वर्ष है। आप उनके एनपीएस खाते में हर महीने पांच हजार रुपए निवेश करते हैं। अगर सालाना 10 फीसद रिटर्न मिलता है। तब 60 साल की आयु में उनके अकाउंट में 1.12 करोड़ रुपए होंगे। इसमें से करीब 45 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं हर महीने 45 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। यह पेंशन आजीवन मिलती रहेगी।

पैसे रहता है सुरक्षित

एनपीएस (NPS) भारत सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम है। इस योजना में पैसों का प्रबंधन प्रोफेशनल फंड मैनेजर करते हैं। केंद्र सरकार प्रोफेशनल फंड मैनेजर्स को इसकी जिम्मेदारी देती है। हालांकि इस स्कीम में जो राशि निवेश करते हैं। उस पर रिटर्न की गारंटी नहीं होती। फाइनेंशियल प्लानर्स के अनुसार एनपीएस ने सालाना करीब 10 से 11 फीसदी तक रिटर्न दिया है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img