Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

Padma Awards: साल 2022 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने साल 2022 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए चार नाम चुने गए हैं, जिनमें से तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल हैं। बता दें कि 17 लोगों को पद्म भूषण दिया गया है और पद्म पुरस्कार सम्मान पाने वालों में 128 लोगों के नाम शामिल हैं।

पद्म भूषण पानेवालों में राजनीति से गुलाम नबी आजाद और, बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य शामिल हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नदेला और गूगल के CEO सुंदर पिचाई को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा भारत बायोटेक के फाउंडर कृष्ण लीला और उनकी पत्नी तथा सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला को पद्मभूषण सम्मान से नावाजा जाएगा। वहीं, नीरज चोपड़ा, सोनू निगम और वंदना कटारिया को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img