Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

कंगाल हुआ पाकिस्तान-सरकारी कंपनियां और एसेट्स बेचेगी पाकिस्तान सरकार,

पाकिस्तान कैबिनेट ने एक विधेयक को मंजूरी दी है। इसके तहत अब सरकार गवर्नमेंटल एसेट्स को बेच सकेगी। ऑर्डिनेंस के मुताबिक, पाकिस्तान अपनी ऑयल और गैस कंपनियां संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को बेचेगी। इसके अलावा कुछ और कंपनियां सऊदी अरब और चीन जैसे देशों को बेची जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहबाज शरीफ सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि अब कोई देश पाकिस्तान को कर्ज नहीं दे रहा।

मजे की बात यह है कि इमरान खान जब प्रधानमंत्री थे तो मुल्क के कई हाईवे और एयरपोर्ट्स को उन्होंने कर्ज रखने के लिए गिरवी रख दिया। अब यही इमरान खान शरीफ सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

क्या-क्या बेचने की तैयारी
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड, ऑयल गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और मुरी गैस कंपनी सबसे पहले बेचने की तैयारी है। दिक्कत मई में शुरू हुई। उस वक्त UAE ने पाकिस्तान को और कर्ज देने से साफ इनकार कर दिया था। UAE ने कहा था कि पाकिस्तान पहले का ही कर्ज नहीं लौटा पा रहा है।

एक अनुमान के मुताबिक, शरीफ सरकार इन कंपनियों को बेचकर 2 से 2.5 अरब डॉलर हासिल करेगी। इससे दिवालिया होने का संकट कुछ महीनों के लिए टाला जा सकेगा।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img