Tuesday, May 5, 2026
33.1 C
Bhopal

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दी भाजपा को विचारधारा : शिवराज सिंह चौहान

दीनदयाल जी के विचारों के प्रकाश में हम सब राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध : पचौरी
मुख्यमंत्री एवं जिला अध्यक्ष ने लालघाट स्थित पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भोपाल। अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल के लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हम पं. दीनदयाल जी के बताये अंत्योदय के मार्ग पर चलकर सरकार के माध्यम से जनता की सेवा और गरीबों के कल्याण के काम करते रहेंगे। हम सभी अत्यंत सौभाग्यशाली हैं, कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने और उसे विचारधारा देने में सबसे बड़ा योगदान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का ही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना और विस्तार में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ प्रारंभ से ही पं. दीनदयाल उपाध्याय जी जुट गये। गरीब ही अपना भगवान है। इसीलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार भी इसी रास्ते पर चल रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना, संबल योजना, निःशुल्क शिक्षा, जन्म के पहले और बाद में गरीब बहनों के खाते में पैसे डालना, कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने मानवता की सेवा और अंत्योदय के कल्याण की जो दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित की है, वह सर्वदा हम सबको अपने सेवा धर्म के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी। दीनदयाल जी के तेजस्वी विचारों के प्रकाश में हम सब राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं।
जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, देश और समाज के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले हमारे मार्गदर्शक, परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। दीनदयाल जी के तेजस्वी विचारों के प्रकाश में हम सब राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं। जिले के सभी 29 मंडलों में बूथ स्तर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्य स्मरण किया जायेगा। जयंती के अवसर पर अस्पतालां में फल वितरण, पौधारापेण एवं सेवा बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सवनानी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा जी विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, श्री अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष श्री राम बंसल, श्री मनोज राठौर, श्री किसन सूर्यवंशी, श्री रवीन्द्र यति, श्री जगदीश यादव, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री सुनील पाण्डे, श्री राहुल सिंह राजपूत, श्री राजेंद्र गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अजय पाटीदार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक, श्री भाषित दीक्षित, श्री राघवेंद्र द्विवेदी, श्री इंद्रजीत सिंह राजपूत, श्री प्रवीण प्रेमचंदानी, श्री चेतन भार्गव, श्री विकास सोनी श्री गौरव गुप्ता, श्री हरिओम ओसॉरी श्री राजू अनेजा, श्री रवि शर्मा, श्री महेंद्र दवे, श्री डॉ.योगेंद्र मुखरैया, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुकरेजा, श्री देवेंद्र योगी, श्री कृष्ण मोहन सोनी, श्री शैलेंद्र निगम, श्री मनोज शर्मा, श्री अलंकार शर्मा सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला मीडिया प्रभारी

Hot this week

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img