Tuesday, May 5, 2026
33.1 C
Bhopal

हमारे पास गिनाने के लिए विकास के सैकड़ों काम, कांग्रेस के पास कोई एक काम हो तो बताएं : चौहान


मुख्यमंत्री ने कहा-जब कांग्रेस की सरकार होती है, तो सिर्फ घोटालो की चर्चा होती है
झाबुआ, थांदला एवं अलीराजपुर में मुख्यमंत्री ने किया जनसभाओं को संबोधित

झाबुआ/थांदला/अलीराजपुर। कांग्रेस जब आती है तो गड़बड़ करती है। देश में जब कांग्रेस सरकार रही, तो दुनिया कांग्रेस के घोटालों की चर्चा होती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आये तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा और देश का नाम विश्व में रोशन हुआ। कांग्रेस की प्रदेश में सवा साल सरकार आई तो प्रदेश को लूट खाया। अगर अलीराजपुर में नगर सरकार बनेगी, तो क्या हाल होगा, आप सोच सकते हैंं। अलीराजपुर का विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने अलीराजपुर को जिला बनाकर यहां सैकड़ों विकास के काम किए हैं। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते यहां विकास की एक ईंट लगाई हो तो वह बताएं। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान अलीराजपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने झाबुआ और थांदला में भी चुनावी सभा को संबोधित किया। 

हम देश जोड़ते हैं, कांग्रेस तोड़ती है
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज राहुल बाबा भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस ने ही जल्दी सत्ता की चाह में 1947 में भारत को तोड़ने का काम किया। इन्होंने कश्मीर में धारा-370 लगाने का काम किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा-370 हटाने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी जोड़ने का काम करती है और कांग्रेस तोडने का काम करती है।
विकास कार्यों के लिए मेरे पास पैसे की कमी नहीं
श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस का विकास से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस जनता की भलाई का काम नहीं कर सकती। जब प्रदेश में सवा साल कमलनाथ सरकार थी तो वे केवल धन के अभाव का रोना रोते रहते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए मेरे पास पैसे की कमी नहीं है। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर भारती मतों से विजयी बनाइयें और विकास की जवाबदारी मुझे सौंप दीजिए।
हम दीनदयाल जी के अनुयायी, जनता की सेवा के लिए राजनीति करते हैं
झाबुआ के थांदला में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनुयायी हैं। दीनदयाल जी कहते थे कि तुम्हारे लिए यह दरीद्र ही भगवान है, इनकी सेवा ही भगवान की पूजा है। हम जनता की सेवा के लिए राजनीति करते हैं, हमारे लिए सत्ता सेवा का साधन है। श्री चौहान ने कहा कि जिन बच्चों ने 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, चाहे वह अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के हों, ओबीसी हों या सामान्य वर्ग के हों, मामा सब के खाते में 25 हजार रूपए डलवा रहे हैं। अब गरीब परिवार के बच्चे भी बड़े संस्थानों में पढ़कर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
जो गड़बड़ करेगा, वह नहीं बचेगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब के लिए रोटी, कपड़ा, मकान तथा पढ़ाई, लिखाई, दवाई का इंतजाम हमारी ड्यूटी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत हम राशन भेजते हैं, ताकि गरीब की थाली, खाली न रहे। जनता का राशन खाने वाले, आम जनता को परेशान करने वाले मामा के राज में बचेंगे नहीं। जो गड़बड़ करेगा, वह नहीं बचेगा। हम जांच करवायेंगे और दोषियों को जेल भेजेंगे। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की जिंदगी बदलने के लिए है। उन्होंने कहा कि जिन गरीबों के पास रहने की जमीन नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना अंतर्गत पट्टा देकर भूखण्ड का मालिक बनाऊंगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि विकास की सारी योजनाएं चलती रहें, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताइए।
इस दौरान सभा में प्रदेश शासन के मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह नायक, जिला प्रभारी श्री हरिनारायण यादव, श्री करण सिंह पवांर, पूर्व विघायक सुश्री निर्मला भूरिया, श्री शांतीलाल बिलवाल, अनूसुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कलसिंह भावर सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hot this week

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img