Tuesday, October 27, 2026
18.6 C
Bhopal

भोपाल में पेशेंट ने पकड़ा हिडन कैमरा

भोपाल के मालवीय नगर में स्थित एक एमआरआई सेंटर मेडी स्कैन के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा लगा मिला। गुरुवार को एमआरआई कराने पहुंची महिला और उसके पति ने कैमरा देखा।

महिला के पति का दावा है कि चेंजिंग रूम में फॉल सीलिंग में मोबाइल फोन छिपाकर रखा गया था। यहां महिलाएं एमआरआई से पहले गाउन पहनने आया करती हैं।

कैमरा देखने पर इसका विरोध किया, तो स्टाफ ने बदसलूकी की। हंगामे की सूचना पर अरेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लैब के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। उसके मोबाइल में कई वीडियो मिले हैं।

फॉल सीलिंग के बीच रखे मोबाइल से रिकॉर्डिंग

अरेरा हिल्स थाने के टीआई मनोज पटवा के मुताबिक, जहांगीराबाद में रहने वाला युवक, पत्नी को लेकर सेंटर पहुंचा था। पत्नी चेंजिंग रूम में पहुंची। गाउन पहनते समय उसने छत की ओर देखा। पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) की फॉल सीलिंग के बीच उसे कुछ रखा दिखा। उसने पति को इसकी जानकारी दी। पति ने चेक किया, तो वहां मोबाइल फोन रखा। इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन थी।

पति बोला- 27 मिनट की रिकॉर्डिंग हो चुकी थी महिला के पति ने बताया कि जब मोबाइल को चेक किया, तब उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही थी। 27 मिनट की वीडियो बन भी चुकी थी। इसमें कई महिलाओं के फुटेज थे। जब स्टाफ से मोबाइल के बारे में पूछा, तो किसी ने कुछ नहीं बताया। स्टाफ ने मोबाइल छीना और मारपीट करने पर उतर आया।

महिला के पति के मुताबिक, किसी तरह वह और पत्नी वहां से जान बचाकर निकले और थाने पहुंचे। पति-पत्नी को साथ लेकर पुलिस सेंटर पहुंची। मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

चेंजिंग रूम सील, कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध टीआई ने बताया कि चेंजिंग रूम को सील कर दिया है। कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। शुरुआती जांच में एक मेल कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई है। इसका नाम विशाल ठाकुर है। उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो मिले हैं।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वीडियो को बनाने के बाद वह आगे क्या करता था? दूसरे कर्मचारियों के साथ भी ये वीडियो शेयर करता था, किसी सोशल मीडिया साइट पर भी इन वीडियो को अपलोड तो नहीं किया? इसे लेकर पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल ISBT से हटेंगी प्राइवेट बसें, आग लगने की घटना के बाद नगर निगम सख्त

भोपाल: रविवार शाम भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर...

कोलार रोड के अब्बास नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा, 98 सिलेंडर जब्त

भोपाल: भोपाल के कोलार रोड स्थित अब्बास नगर में...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

Topics

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img