Tuesday, October 27, 2026
18.6 C
Bhopal

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के ठिकानों पर छापा

लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार तड़के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के भोपाल की ई-7 अरेरा कॉलोनी स्थित घर और दफ्तर पर छापा मारा। देर रात तक चली सर्च में इन दोनों ठिकानों से टीम को 2.85 करोड़ रुपए नकद, 60 किलो चांदी, 50 लाख के सोने-हीरे के जेवर, 4 एसयूवी, कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज और नोट गिनने की 7 मशीनें भी मिली हैं। पूरी सर्च के दौरान टीम को सबसे ज्यादा हैरान चांदी की सिल्लियों और नोट गिनने की बड़ी मशीनों ने किया।

सौरभ शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत हाल ही में डीजी लोकायुक्त जयदीप प्रसाद से हुई थी। इसके बाद डीजी ने शिकायत पर गोपनीय जांच करवाई। शिकायत सही मिली तो गुरुवार सुबह दो टीमों ने सौरभ के मकान और पास ही बने दफ्तर में एक साथ छापा मारा। टीम सुबह 7 बजे दोनों ठिकानों पर पहुंची। सौरभ घर पर नहीं थे और दरवाजा उनकी मां ने खोला। घर पर केवल मां, पत्नी और बच्चे थे। मां ने टीम को बताया कि सौरभ जयपुरिया स्कूल की फ्रेंचाइजी के सिलसिले में मुंबई गए हैं। लाेकायुक्त की टीम हवाला के एंगल से भी जांच कर रही है।

ई-7 अरेरा कॉलोनी में घर-दफ्तर… यहीं 4000 वर्गफीट पर बंगला बना रहा है… 50 लाख रुपए के जेवर भी मिले

घर पर 4 एसयूवी मिलीं, इनमें से एक में रखे थे 82 लाख रु., अलमारियों में कैश ही कैश

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घर पर 4 लग्जरी गाड़ियां मिली हैं। इनमें एक फोर्स कंपनी की वैन भी है। गाड़ियों की तलाशी के दौरान वैन में एक बैग मिला। इसमें टीम को 82 लाख रुपए नकद मिल गए। इसके अलावा घर की अलमारियों से टीम ने 1.15 करोड़ और दफ्तर से 1.70 करोड़ रुपए नकद मिले हैं। इसके अलावा 50 लाख रु के सोने-हीरे के जेवर व दफ्तर से चांदी की 60 किलो की सिल्लियां मिलींं। घर की कुल इन्वेंट्री दो करोड़ आंकी है।

पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति, सिर्फ 7 साल नौकरी की, फिर कंस्ट्रक्शन लाइन पकड़ी सौरभ के पिता आरके शर्मा सरकारी डॉक्टर थे। 2015 में उनके निधन के बाद सौरभ को परिवहन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली। सात साल की नौकरी के बाद वीआरएस ले लिया। फिर कंस्ट्रक्शन लाइन पकड़ ली।

कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले, रहवासी इलाके में स्कूल का भवन भी…

पता चला है कि प्रदेश के कई रसूखदारों के संपर्क में आने के बाद ही सौरभ ने विभाग से इतने कम समय में ही वीआरएस ले लिया। टीम को सौरभ के ठिकानों से कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं। उसकी मां के नाम से ई-7 अरेरा कॉलोनी में लिए गए एक प्लॉट पर बंगला बन रहा है। इसके अलावा शाहपुरा बी-सेक्टर के रहवासी क्षेत्र में करीब 20 हजार वर्गफीट पर एक स्कूल का निर्माण भी जारी है।

Hot this week

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल ISBT से हटेंगी प्राइवेट बसें, आग लगने की घटना के बाद नगर निगम सख्त

भोपाल: रविवार शाम भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर...

कोलार रोड के अब्बास नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा, 98 सिलेंडर जब्त

भोपाल: भोपाल के कोलार रोड स्थित अब्बास नगर में...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

Topics

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img