Tuesday, October 6, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल की टूटी सड़कों पर बिछाए पेवर ब्लॉक्स

बारिश की वजह से राजधानी भोपाल की सड़कें जर्जर होने लगी हैं। कई सड़कों के हाल बुरे हैं और उन पर एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्‌ढे हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी अफसर इन सड़कों की अब मरम्मत करा रहे हैं। मंगलवार को बीजेपी दफ्तर और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने टूटी सड़कों पर पेवर ब्लॉक बिछाए गए। इस सड़क का बड़ा हिस्सा जर्जर हो गया था। जिससे हादसे का खतरा भी था।

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के निर्देश के बाद सोमवार को इंजीनियर इन चीफ केपीएस राणा और भोपाल सर्किल के चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने शहर की पांचों डिवीजन की उन सड़कों का निरीक्षण किया, जहां गड्ढों की शिकायत थी। निरीक्षण के बाद निचले अमले को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए थे। इसके चलते अगले दिन यानी, मंगलवार से ही सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई।

मरम्मत की देखिए 2 तस्वीरें…

10 से 15 फीट उखड़ गई थी सड़क होशंगाबाद रोड स्थित बीजेपी के निर्माणाधीन दफ्तर के सामने और टर्न पर 10 से 15 फीट तक सड़क उखड़ गई थी। गड्‌ढे इतने गहरे थे कि टर्न लेते समय दोपहिया वाहन चालक गिर रहें थे। वहीं, फोर व्हीलर को नुकसान हो रहा था। इसके चलते दोनों ही जगह पर मरम्मत शुरू कराई गई। इन पर पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं। ताकि, फिर से गड्‌ढे न हो। इस काम की वजह से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

यहां भी सड़कों की मरम्मत जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 10 नंबर और करोद मंडी क्षेत्र में जलभराव वाले हिस्सों में पेवर ब्लॉक लगाए गए। सिंधी कॉलोनी से बैरसिया रोड और जवाहर चौक से भदभदा तक की सड़कें अब मेट्रो कॉर्पोरेशन मेंटनेंस करेगा। चीफ इंजीनियर मस्के के अनुसार, शहर की सड़कों का मेंटनेंस कार्य 20 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img