Friday, October 2, 2026
26.3 C
Bhopal

थाना पिपलानी पुलिस ने चेन स्नैचरों को दबोचा, 10 लाख का माल बरामद

राजधानी के जोन 2 की पिपलानी थाना पुलिस ने चेन स्नैचरों को दबोच ने में सफलता हासिल की है | जानकारी के मुताबिक दोनों अपचारी आरोपी बालक सुनसान इलाकों में और कॉलोनी में रैकी कर महिलाओं को निशाना बनाते थे | इसके साथ ही दोनों आरोपियों ने थाना पिपलानी क्षेत्र में चार चेन स्नेचिंग की घटनाओं का अंजाम दिया है | वहीं आरोपियों के पास से पिपलानी पुलिस ने 10 लाख रुपए का माल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है | इससे पहले आरोपी थाना अवधपुरी और थाना कोलार में भी वारदात को अंजाम दे चुके थे | मामले में एसीपी गोविंदपुरा अदिति बी सक्सेना ने बताया कि दोनों आरोपी थाना कोलार क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर 6 महीने से लगातार पिपलानी थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे | इसके साथ ही आरोपी महिलाओं को अकेला पाकर उनके गले से चेन झपटकर फरार हो जाते थे क्षेत्र में आए दिन हो रही घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खगाले गए | वही मामले में सूत्र बताते हैं कि पिपलानी पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल पर बैठे दो संदिग्ध लड़कों को पकड़ा गया | पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया |

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img