Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

पुलिस छोड़ देगी, बोलकर प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाली

अररिया में कुछ लोगों ने एक युवक (30) के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। इतना ही नहीं इस पूरे घटना का उनलोगों ने वीडियो भी बनाया। युवक को टॉर्चर करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

Courtesy kreately

दरअसल, युवक को कुछ लोगों ने बाइक चोरी के शक में पकड़ा था। लोगों का कहना था कि पुलिस इसे छोड़ देगी। इसलिए खुद ही पकड़कर उसकी पिटाई की और फिर प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया।

मामला नगर थाना इलाके के इस्लामनगर का है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद अररिया पुलिस ने एक्शन लिया और एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

इधर इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष और खास कर तेजस्वी नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘बिहार में तालिबान राज है, लेकिन जातिवादियों को हमारा शासन हमेशा जंगल राज नजर आता है।’

पुलिस को देंगे तो छोड़ देगी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक के दोनों हाथों को मोटी रस्सी से बांधा गया है। उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्ची का पाउडर डाल दिया गया है।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि इसे पुलिस को दे देना चाहिए। इस पर वहां मौजूद लोग कहते सुने जा रहे हैं कि पुलिस को नहीं देना है, वो इसे छोड़ देगी। हालांकि, कुछ देर बाद भीड़ आरोपी को पुलिस के हवाले कर देती है। घटना रविवार की है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img