Monday, June 22, 2026
30.9 C
Bhopal

प्राॅपर्टी डीलर ने आरक्षक के पैर पर चढ़ाई कार

भोपाल के आरआरएल तिराहा पर सड़क किनारे कार खड़ी कर युवक शराब पी रहा था। बागसेवनिया थाने के आरक्षक सुमन कुमार ने उसे घर जाने को कहा। इस पर आरोपी ने बहस शुरू कर दी। आरक्षक ने थाने चलने की बात की तो आरोपी ने उसके साथ झूमाझटकी कर दी।

भागते हुए आरोपी ने कार का एक पहिया आरक्षक के पांव पर चढ़ा दिया। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। पुलिस ने रविवार सुबह केस दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

एसआई मुकेश स्थापक ने बताया कि आरक्षक सुमन कुमार 2741 बागसेवनिया थाने में पदस्थ हैं। उनकी ड्यूटी शनिवार की रात चार्ली पर थी। गश्त के दौरान आरआरएल तिराहा पर सड़क किनारे उन्हें एक कार दिखी। अंदर लाइट जल रही थी। आरक्षक ने कार चेक की तो अंदर शराब पीता युवक मिला।

उसे वहां से जाने को कहा गया तो उसने बदसलूकी शुरू कर दी। आरक्षक ने उसे थाने चलने को कहा तो आरोपी ने झूमाझटकी कर दी। इतना ही नहीं भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने कार का एक पहिया आरक्षक के पांव पर चढ़ा दिया। जिससे उसे चोट आई हैं। आरक्षक की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा मारपीट की एफआईआर दर्ज की है।

प्रॉपर्टी डीलर है आरोपी

आरोपी की पहचान सिद्धार्थ अग्रवाल के रूप में हुई है। वह स्वयं को प्रापर्टी डीलर बता रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसकी कार नंबर एमपी 04 जेड एफ 0650 को भी कब्जे में लिया है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img