Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

27 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल काटजू अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की संदिग्ध मौत को 18 महीने बीत गए, लेकिन पुलिस अभी तक चालान तक तैयार नहीं कर सकी है। पति अविनाश गौर न्याय के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस आरोपितों तक नोटिस नहीं पहुंचा पाई है और जांच में देरी जारी है।
ग्वालियर में बैंक धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्य कल्पना सिकरवार ने 18 नवंबर को स्कूल के चपरासी को एक लाख रुपए का चेक बैंक में जमा करने के लिए दिया था। ड्राप बॉक्स में डालने के बाद चेक चोरी हो गया और चोर ने इसे बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जमा कर नकद राशि निकाल ली।
आईएएस संतोष वर्मा का विवादित बयान से लोगों में भारी आक्रोश है। आईएएस संतोष वर्मा की ओर से 23 को अजास्क के प्रांतीय सम्मेलन में ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महाराजपुर और चंदला में ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। समाजजनों ने कहा कि यह बयान न केवल अमर्यादित और असंवेदनशील है बल्कि समाज की बेटियों का अपमान भी है।
एमपी यूथ कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से भोपाल आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर एसआईआर के विरोध किया। वे जुलूस की शक्ल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) ऑफिस का घेराव करने निकले,तो पुलिस ने व्यापम चौराहे पर बैरिकेटिंग कर उन्हें रोक दिया।
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी टलने के बाद सामने आई मिस्ट्री गर्ल ने एक पोस्ट करते हुए साफ किया है कि पलाश ने चीटिंग नहीं की है। वहीं, दूसरी ओर पलाश मुछाल की कजिन नीति टाक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- प्लीज अफवाहें न फैलाएं, स्मृति-पलाश की शादी जल्द ही होगी।
इंदौर के बिचौली मर्दाना में रहने वाली वंदना गुप्ता के साथ हुए डिजिटल अरेस्ट मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब और गुजरात के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने लाओस में मौजूद चीनी गैंग को करीब 350 फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img