Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

EC अफसरों ने राहुल के हेलिकॉप्टर की जांच की

इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की जांच की। तमिलनाडु के नीलगिरि में फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों ने यह छानबीन की। इस छानबीन के बारे में और डिटेल अभी सामने नहीं आई है। राहुल ने यहां नीलगिरि कॉलेज में आर्ट्स और साइंस के स्टूडेंट्स और चाय बागान के वर्कर्स से मुलाकात की।

तमिलनाडु के बाद राहुल गांधी केरल के वायनाड पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि वायनाड के लोग हर बार मुझे जो प्यार और अपनापन देते हैं, उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। वायनाड का हर एक शख्स मेरा परिवार है।

वायनाड में रोड शो के दौरान राहुल के भाषण की प्रमुख बातें…

1. राहुल ने कहा कि कई बार एक परिवार में भाई-बहनों के बीच कई मामलों में राय अलग होती है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं होता है कि वे एक-दूसरे से प्यार नहीं करते, एक-दूसरे का सम्मान या परवाह नहीं करते। राजनीति का पहला कदम है एक-दूसरे का सम्मान करना।

2. भाजपा और पीएम कहते हैं कि एक देश, एक भाषा, एक नेता होना चाहिए। वे हमारे देश को समझते ही नहीं हैं। भाषा कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे आप ऊपर से थोप सकते हैं। ये तो हर इंसान के दिल से निकलती है। ये आपको आपकी सभ्यता से जोड़ती है। ऐसा ही हमारे इतिहास, संस्कृति और धर्म के साथ भी है। भारत गुलदस्ते जैसा है और गुलदस्ते के हर फूल का सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि ये गुलदस्ते की खूबसूरती बढ़ाता है।

3. ये आइडिया कि भारत में एक ही नेता होना चाहिए, ये देश के युवा का अपमान है। सिर्फ एक नेता क्यों हो? भाजपा और हमारे बीच यही सबसे बड़ा फर्क है। हम जानना चाहते हैं कि लोगों के दिलों में क्या है, हम लोगों की मान्यताओं, संस्कृति, भाषा और धर्म का सम्मान करते हैं, जबकि वे लोग सब पर अपना विचार थोपना चाहते हैं। हमने अंग्रेजों से आजादी इसलिए नहीं पाई थी कि, RSS की विचारधारा के गुलाम हो जाएं।

4. इंसान और जानवर के बीच का संघर्ष वायनाड के लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। रात के समय ट्रैफिक पर लगाई गई रोक से भी लोग काफी परेशान हैं। हम इन परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। इसे लेकर हमने राज्य और केंद्र सरकार को कई पत्र लिखे हैं। हम आगे भी उन पर प्रेशर बनाते रहेंगे।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img